फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another point against SP government had BJP

सपा सरकार के खिलाफ भाजपा को मिला एक और मुद्दा

Wed, 13 Jul 2016 01:44 AM IST
अजीत कुमार सिंह वाराणसी
अजीत कुमार सिंह वाराणसी Updated Wed, 13 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Another point against SP government had BJP
- फोटो : अमर उजाला

सतेंद्र प्रकरण में पूर्वांचल में सपा के खिलाफ भाजपा को बैठे-बैठाए एक मुद्दा दे दिया है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश सरकार पर पहले से ही हमलावर है। ऐसे में कोटेदार और ग्राम प्रधान की प्रताड़ना से आजिज आकर युवक का खुद को जलाने की घटना पूर्वांचल में सियासी मुद्दा बनेगा।

विज्ञापन


इसकी वजह भी है। सतेंद्र बिंद का परिवार भाजपा से जुड़ा है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से इस परिवार के निजी संपर्क भी हैं। इतना ही नहीं, मोदी सरकार के दो-दो मंत्री मनोज सिन्हा और महेंद्र पांडेय इसी इलाके के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है भाजपा इस मामले को गाजीपुर समेत पूरे सूबे में मुद्दा बना सकती है। आंदोलन की शुरुआत गाजीपुर से होगी।

विज्ञापन

सियासी नफा-नुकसान का आकलन कर रहे भाजपा के रणनीतिकार

Another point against SP government had BJP
फाइल फोटो - फोटो : pti

पार्टी के कुछ नेताओं ने परिवार के लोगों से संपर्क  कर सतेंद्र की कुशलक्षेम पूछना इसका संकेत है। कें द्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा गाजीपुर के सांसद हैं। वह इस समय दिल्ली में हैं। वहीं केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय सैदपुर से विधायक रहे हैं। फिलहाल वह चंदौली से सांसद हैं। वह बुधवार को वाराणसी पहुंच रहे हैं।

पीड़ित परिवार खुलेआम सपा समर्थक ग्राम प्रधान रमेश यादव और कोटेदार धर्मेंद्र गुप्ता पर आरोप लगा रहा है। ऐसे में सपा सरकार सीधे तौर पर भाजपा के निशाने पर होगी। मंगलवार की शाम तक ही घटनाक्रम की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या तक पहुंच गई थी। गाजीपुर की जिला इकाई से लेकर काशी प्रांत की टीम के लोग इस मामले को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed