{"_id":"5dea605b8ebc3e1bcb32e4f3","slug":"another-account-holder-of-pmc-bank-died-on-the-verge-of-closure-due-to-scams","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी बैंक घोटालाः 9वें खाताधारक की दिल का दौरा पड़ने से मौत","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
पीएमसी बैंक घोटालाः 9वें खाताधारक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Fri, 06 Dec 2019 11:30 PM IST
Trainee Trainee
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
पीएमसी बैंक
- फोटो : PTI
घोटालों के कारण बंदी के कगार पर पहुंच गए पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के एक और खाताधारक की यहां मुलुंद के बाहरी इलाके में अपने निवास पर मौत हो गई।
71 वर्षीय प्रताप जियान्दानी के रिश्तेदारों ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर को घर पर ही दिल का दौरा पड़ा था। प्रताप के एक रिश्तेदार मुकेश छंदीरमानी का कहना है कि वह बैंक से पैसा निकालने पर लगी रोक के बाद से परेशान चल रहे थे।
हालांकि मुकेश ने प्रताप की मौत को सामान्य बताते हुए इसका घोटाले से कोई संबंध नहीं होने की बात कही है। प्रताप के बेटे के स्पेन से लौटने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि पीएमसी बैंक से अपना पैसा निकालने की सीमा तय होने के बाद से पिछले कुछ महीने में यह 9वें खाताधारक की मौत है।
विज्ञापन
इनमें से एक ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली थी। सितंबर में बैंक में 4355 करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ में आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने खातों से अधिक पैसा निकालने पर रोक लगा दी थी। बैंक के करीब 16 लाख खाताधारक हैं।