{"_id":"61cae442a3c40854995e2e2c","slug":"announcement-election-workers-will-be-considered-as-frontline-workers-elders-will-not-have-to-show-any-certificate-for-precaution-dose","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: चुनाव कर्मी माने जाएंगे फ्रंटलाइन वर्कर, प्रिकॉशन डोज के लिए बुजुर्गों को कोई सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलान: चुनाव कर्मी माने जाएंगे फ्रंटलाइन वर्कर, प्रिकॉशन डोज के लिए बुजुर्गों को कोई सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी नहीं
Tue, 28 Dec 2021 03:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 28 Dec 2021 03:47 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि प्रिकॉशन डोज के पात्र बुजुर्गों को टीके की अतिरिक्त खुराक लेते वक्त डॉक्टर का किसी तरह का कोई सर्टिफिकेट पेश नहीं करना होगा।
विज्ञापन
Corona Vaccination
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एलान किया कि जिन राज्यों में आगामी कुछ माहों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां चुनावी ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स (FLWs) की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन के प्रिकॉशन डोज के लिए बुजुर्गों को किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं पेश करना पड़ेगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर व ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कई उपायों का एलान किया है। इनमें तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने और गंभीर रोगों (co-morbidities) से पीड़ित 60 साल व इससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन का तीसरा व प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को मंत्रालय ने कुछ स्पष्टीकरण जारी किए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह बात कही है। स्पष्ट किया कि प्रिकॉशन डोज के पात्र बुजुर्गों को टीके की अतिरिक्त खुराक लेते वक्त डॉक्टर का किसी तरह का कोई सर्टिफिकेट पेश नहीं करना होगा। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे बुजुर्गों से उम्मीद की गई है कि प्रिकॉशन डोज लेने से पहले वे अपने डॉक्टर की सलाह ले लें।
विज्ञापन
बच्चों को टीके ऑनलाइन बुकिंग या आन साइट बुकिंग दोनों ढंग से लगेंगे
मंत्रालय ने बताया कि 15 से 18 साल तक के बच्चों व किशोरों को टीके ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से या ऑनसाइट बुकिंग (walk-in) दोनों तरीके से लगेंगे। वॉक इन टीकाकरण स्लॉट की उपलब्धता को देखकर किया जाएगा।