फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare took a jibe at AAP's defeat, said- the public taught Kejriwal a lesson on opening liquor shops

Anna Hazare: आप की हार पर अन्ना हजारे ने कसा तंज, कहा- केजरीवाल को शराब की दुकानें खोलने पर जनता ने सिखाया सबक

Fri, 21 Feb 2025 10:12 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 21 Feb 2025 10:12 PM IST
सार

अन्ना हजारे ने कहा कि पहले तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम कर रहे थे। लेकिन जब उन्होंने शराब की दुकानें खोलनी शुरू कीं तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनको सबक सिखाया। मुख्यमंत्री के तौर पर केजरीवाल को समाज के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए था, लेकिन वह भटक गए।

विज्ञापन
Anna Hazare took a jibe at AAP's defeat, said- the public taught Kejriwal a lesson on opening liquor shops
समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार पर एक बार फिर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है। अन्ना हजारे ने कहा कि पहले तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम कर रहे थे। लेकिन जब उन्होंने शराब की दुकानें खोलनी शुरू कीं तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनको सबक सिखाया।

विज्ञापन


अन्ना हजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर केजरीवाल को समाज के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए था, लेकिन वह भटक गए। उन्होंने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री केजरीवाल अच्छा काम कर रहे थे और तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं बोला क्योंकि वह अच्छा काम कर रहे थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे उन्होंने शराब की दुकानें खोलनी और लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया। तब मैं परेशान हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता का राष्ट्रीय राजधानी की नई मुख्यमंत्री बनना गर्व की बात है और लोगों ने उनके शुद्ध विचारों और कार्यों के कारण उन्हें वोट दिया। अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को आम आदमी पार्टी के जन्म का श्रेय दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना हजारे के साथ केजरीवाल ने किया था भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन
गौरतलब है कि साल 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन के बाद ही केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना साल 2012 में हुई थी। केजरीवाल को हजारे का समर्थक माना जाता है, लेकिन 2012 में आप का गठन करने के बाद दोनों अलग हो गए।


दिल्ली चुनाव परिणाम पर एक नजर
बता दें कि शनिवार को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम सामने आए। जहां 27 सालों के बाद भाजपा ने दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में वापसी की। भाजपा ने 70 सीटों में 48 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सिमट गई। बात कांग्रेस की करें तो, दिल्ली में इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। 

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed