फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ankita Group of Companies CEO Dr Anil Kumar unique example for the society fulfills his responsibility with full devotion

आंत्रप्रेन्योर डॉ. अनिल कुमार समाज के लिए बने अनूठी मिसाल, पूरी निष्ठा से निभाते हैं अपनी जिम्मेदारी

Wed, 13 Jul 2022 07:22 PM IST
कुमार संभव Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: कुमार संभव Updated Wed, 13 Jul 2022 07:22 PM IST
सार

आज के इस दौर में ऐसे व्यक्ति बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज की जिम्मेदारियों को भी साथ लेकर चलते हैं। ऐसे ही कम लोगों में शामिल हैं अंकिता ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ डॉ. अनिल कुमार।

विज्ञापन
Ankita Group of Companies CEO Dr Anil Kumar unique example for the society  fulfills his responsibility with full devotion
Ankita Group of Companies CEO Dr Anil Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज के इस दौर में ऐसे व्यक्ति बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज की जिम्मेदारियों को भी साथ लेकर चलते हैं। ऐसे ही कम लोगों में शामिल हैं अंकिता ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ डॉ. अनिल कुमार। वह अपने बिजनेस के साथ-साथ समाज के प्रति भी पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाते हैं। अंकिता ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ डॉ. अनिल कुमार कई पहलुओं पर अपनी दयावान छवि के लिए प्रसिद्ध हुए। इसी अच्छी छवि के कारण उन्हें कई बार सरकार, सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. अनिल कुमार को देश के लिए शहीद हुए जवानों की विधवाओं, दिव्यांगों और कोरोना महामारी में पलायन कर रहे लोगों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करते हुए देखा जा चुका हैं।

विज्ञापन


अंकिता ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार 30 से अधिक वर्षों से उद्योग जगत में हैं। उनकी कंपनी कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, किराने की वस्तुओं के निर्माण, निर्यात और आयात आदि क्षेत्रों में काम करती है। वह अपनी कंपनी के बेहतरीन काम के माध्यम से इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव लाए हैं। पिछले महीने ही डॉ. अनिल कुमार को टॉपनोच फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्लोबल अचीवमेंट बिजनेस/एजुकेशन/हेल्थकेयर अवॉर्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉ. अनिल कुमार सफल आंत्रप्रेन्योर हैं। उनके जीवन की कहानी दूसरों को प्रेरित करती है। वह मामूली स्थिति से उठकर अंकिता ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ और चेयरमैन बने। कंपनी ने अपने हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स और बेहतर सेवाओं के कारण बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। अनिल कुमार ने एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति से लेकर अंकिता ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ और चेयरमैन बनने तक का लंबा सफर तय किया है। कॉरपोरेट क्षेत्र में डॉ. अनिल कुमार की उपलब्धि बेहद सराहनीय है। वह जिस तरह समाज के लिए कार्य करते है उनके कार्यों से हम सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. अनिल कुमार उन लोगों में से एक है जिन्होंने नौकरी की परंपराओं के खिलाफ जाकर 2000 के दशक में अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का फैसला लिया। शुरुआत में कंपनी फार्मास्युटिकल सामान बेचती थी, लेकिन 2004 में उन्होंने अंकिता समूह के रूप में एक कृषि कंपनी शुरू करने का फैसला किया। अंकिता ग्रुप ऑफ कंपनीज की भी स्थापना किसानों की मदद करने के उद्देश्य से ही की गई थी, ताकि किसानों को उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके। डॉ. अनिल कुमार और अंकिता ग्रुप ऑफ कंपनीज के अथक प्रयासों के कारण अब अन्य कंपनियां भी किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अनिल कुमार ने देश भर की महिलाओं को सशक्त बनाने और शिक्षित करने के उद्देश्य से महेश्वर लक्ष्मी मेमोरियल फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ की स्थापना की है। इस NGO में महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनने की भी तैयारी कराई जाती है ताकि महिलाएं भी अपने पैर पर खड़ी हो सकें।


इसके अलावा डॉ. अनिल कुमार ने बिहार में बाढ़ के दौरान 150 से अधिक निम्न-आय वाले परिवारों को आर्थिक रूप से सहयोग किया था। साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक स्कूल की भी स्थापना की है। स्कूल के स्थापना का उद्देश्य सभी की सहायता करना और यह सुनिश्चित करना था, ताकि कोई भी शिक्षा से महरूम न रह सके। डॉ. अनिल कुमार जैसे लोग जो अपने काम के साथ साथ समाज कल्याण का भी काम कर रहे हैं, यह लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed