फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Animal trafficking: CBI filed charge sheet against BSF commandant and six others people on Indo Bangladesh border

पशु तस्करी: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के कमांडेंट व छह अन्य के खिलाफ सीबीआई ने दायर की चार्जशीट

Tue, 09 Feb 2021 04:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 09 Feb 2021 04:25 AM IST
विज्ञापन
Animal trafficking: CBI filed charge sheet against BSF commandant and six others people on Indo Bangladesh border
सीबीआई - फोटो : ani

सीबीआई ने सोमवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर पशु तस्करी रैकेट में कथित संलिप्तता को लेकर बीएसएफ के कमांडेंट सतीश कुमार व अन्य छह के खिलाफ चार्जशीट दायर की। सीबीआई को मामले की जांच पिछले साल 21 सितंबर को सौंपी गई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी ने बीएसएफ की 36 बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट कुमार, इनामुल हक, अनारुल शेख, गोलम मुस्तफा, तानिया सान्याल, बादल कृष्णा सान्याल और राशिदा बीबी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।  
विज्ञापन


 पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विशेष कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि हक इस पूरे अवैध पशु कारोबार का मास्टरमाइंड था और कुमार व अन्य दो आरोपी इसमें उसकी मदद करते थे। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया, जांच के दौरान सीमा पार पशु तस्करी, इससे संबंधित गतिविधियों, पशुओं की डिलीवरी और अवैध लेनदेन के सबूत मिले। देशभर में आरोपियों के 34 ठिकानों पर छापे मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed