{"_id":"5b81796b42c792466a505e5b","slug":"anil-ambani-resigns-as-director-of-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी ने कंपनी के निदेशक पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनिल अंबानी ने कंपनी के निदेशक पद से दिया इस्तीफा
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
अनिल धीरूभाई अंबानी ने कंपनी अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन करते हुये रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (आरएनएवीएएल) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि अंबानी ने कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 165 के प्रावधानों का अनुपालन करते हुये अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस प्रावधान के तहत कोई एक व्यक्ति एक समय में बाजार में सूचीबद्ध 10 कंपनियों से अधिक में निदेशक नहीं रह सकता।
विज्ञापन
रिलायंस नेवल देश की सबसे बड़ी एकीकृत पोत निर्माण कंपनी है। उसके पास युद्धपोत बनाने का लाइसेंस और ठेका है।