फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   angry mob killed DSP in jammu and kashmir's Srinagar 

श्रीनगर में मस्जिद के बाहर भीड़ का आतंक, ड्यूटी पर तैनात DSP की पीट-पीट कर की हत्या

Fri, 23 Jun 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 23 Jun 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
angry mob killed DSP in jammu and kashmir's Srinagar 

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भीड़ का आतंक इस कदर बढ़ गया कि इसमें एक डीएसपी की जान चली गई। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर के नौहट्टा में बेकाबू भीड़ ने डीएसपी मोहम्मद अयूब को घेर लिया और पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। ये घटना गुरुवार रात की है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल श्रीनगर की एक जामिया मस्जिद है, जहां ड्यूटी पर तैनात अयूब राउंड मारने गए थे।

विज्ञापन


इस बीच मस्जिद के बाहर खड़ी भीड़ पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने कार्रवाई करनी शुरू कर दी। इस बीच उन्होंने ओपन फायर कर दिया और इसमें कई लोग घायल भी हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और यहां मीडिया को भी जाने की अनुमति नहीं है। फोर्स का कहना है कि डीएसपी के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक अयूब मस्जिद के बाहर भीड़ की फोटो लेने लगे तो लोगों ने उनका विरोध कर शुरु कर दिया। लोगों को खुद से दूर करने के लिए जैसे भी अयूब ने अपनी पिस्टल निकाली और तीन लोगों पर गोली चला दी। लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही और भीड़ उनपर हावी होने लगी। लोगों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed