फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra youth slits girl throat for declining his love proposal

गुनाह: एकतरफा मोहब्बत ठुकराई तो भड़का आशिक, पहले पीछा किया, फिर रेता युवती का गला

Sat, 19 Jun 2021 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 02:52 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर एकतरफा प्यार के चक्कर में लड़की की जान लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सिरफिरा युवक ने तेजधार हथियार से लड़की के गर्दन पर हमला कर दिया। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Andhra youth slits girl throat for declining his love proposal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में एक तरफा प्यार के चक्कर में एक युवक ने लड़की का गला रेतकर हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  21 साल के युवक ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब लड़की ने उसके प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिससे गुस्साए युवक ने लड़की की गर्दन काट कर हत्या कर दी। घटना जिले के चिंतला चेरुवु गांव की है। बडवेल ग्रामीण पुलिस थाने के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी की पहचान चरण के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि लोगों ने युवक के परिजनों को पीटा है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


युवक और युवती के बीच हुई बहस
पुलिस के मुताबिक चरण गांव की लड़की से एक तरफा प्यार कर रहा था और पिछले कुछ समय से वह लड़की का पीछा कर रहा था। 18 जून की शाम लड़की अपने घर से मार्केट के लिए निकली। इसी दौरान चरण उसका पीछा करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया। फिर भी वह नहीं माना। काफी दूर तक पीछा करते हुए चरण ने लड़की के सामने प्यार करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इससे नाराज होकर चरण ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पिछले साल भी एक युवक ने नाबालिग की हत्या कर दी थी
बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश में पिछले साल भी एक युवक ने नाबालिग लड़की को मोहब्बत नहीं करने को लेकर गला रेत कर हत्या कर दी थी। युवक पर आरोप था कि वह लड़की से प्यार करता था, लेकिन लड़की युवक को पसंद नहीं करती थी। युवक पिछले एक साल से जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed