फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh YSR Congress appoints vegetable seller as head of municipality

आंध्र प्रदेश: सब्जी बेचने वाला बना नगर पालिका अध्यक्ष, वाईएसआर कांग्रेस ने बदल दी किस्मत

Fri, 19 Mar 2021 12:58 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कडापा
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कडापा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 19 Mar 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh YSR Congress appoints vegetable seller as head of municipality
आंध प्रदेश के कडापा जिले के रायचोटी नगर पालिका के अध्यक्ष शेख बाशा - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश में एक सब्जी बेचने वाले शख्स की किस्मत रातों-रात बदल दी गई। उसके जीवन में यह बदलाव सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने किया। दरअसल, वाईएसआर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को शेख बाशा नाम के सब्जी विक्रेता को रायचोटी नगर पालिका का नवनिर्वाचित अध्यक्ष बना दिया। 

विज्ञापन


बता दें, शेख बाशा पढ़े-लिखे हैं। उनके पास डिग्री भी है। उन्हें नगरपालिका चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चुना गया है। शेख बाशा ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे किसी व्यक्ति को रायचोटी नगर पालिका का अध्यक्ष बनने का अवसर दिया।’ 
विज्ञापन


बाशा आगे कहा, ‘डिग्री धारक होने के बावजूद, बेरोजगारी के कारण, मुझे जीवित रहने के लिए अपने गांव में सब्जियां बेचनी पड़ीं। जीवन में मेरी कोई दिशा नहीं थी। यह तब बदला जब वाईएसआर कांग्रेस ने मुझे एक काउंसिलर के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका दिया। अब, मुझे नगर पालिका का अध्यक्ष चुना गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन




बाशा ने कहा कि मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने राज्य में पिछड़े समुदायों के लिए सीटों की अधिकतम संख्या को पूरा किया है। हम उन्हें ऐसा करने और मेरे जैसे समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद देते हैं।

गौरतलब है कि वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य में 86 नगरपालिकाओं / नगर निगमों में से 84 पर कब्जा कर लिया है। चुनाव की सबसे खास बात यह रही थी कि जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी ने महिलाओं को 60.47 प्रतिशत और पिछड़े समुदायों को 78 प्रतिशत पद दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed