{"_id":"5b6d2a154f1c1b9e3e8b6469","slug":"andhra-pradesh-woman-file-fir-of-old-gangrape-after-pics-get-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर तस्वीरें हुईं वायरल तो महिला ने कराया गैंगरेप का पुराना मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंटरनेट पर तस्वीरें हुईं वायरल तो महिला ने कराया गैंगरेप का पुराना मामला दर्ज
भाषा, हैदराबाद
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में चार लोगों ने एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने दावा किया कि यह घटना मार्च की है लेकिन उस वक्त उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) ए आर श्रीनिवास ने बताया कि एस आर नगर की रहने वाली 28 साल की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ यह घटना मार्च में हुई। तब उसने इसकी शिकायत नहीं की थी। हाल ही में उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आने के बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत मे महिला ने कहा है कि आरोपियों में से एक राज किरन उसे पहले से जानता था। नौकरी का झांसा देकर गुंटूर में वह उसे एक कमरे में ले गया और उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पेय पिलाया और वह अचेत हो गई। जब उसे होश आया तो उसने पाया कि चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है।
विज्ञापन