{"_id":"5d6dd4ab8ebc3e0131497b38","slug":"andhra-pradesh-two-people-died-after-wall-of-an-under-construction-building-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
Tue, 03 Sep 2019 08:19 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 03 Sep 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक इमारत की बाउंड्री दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह इमारत निर्माणाधीन थी। घटना सोमवार रात के 8.45 बजे के आसपास विशाखापट्टनम के डबागार्डन में घटी। डीसीपी (जोन-1) रंगा रेड्डी ने बताया कि मजदूर इमारत की बाउंड्री वॉल के पास ड्रिल मशीन का इस्तेमाल कर रहे थे। तभी दीवार ढहकर नीचे गिर गई। जिसमें दो की मौत हो गई और तीसरा बचने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
Andhra Pradesh: Two people died after a wall of an under-construction building collapsed in Visakhapatnam, yesterday. pic.twitter.com/jTAPN5QH62
— ANI (@ANI) September 2, 2019
विज्ञापन
मृतक की पहचान तमिलनाडु के सिवा और विजियानगरम जिले के बदंगी गांव के शंकर के तौर पर हुई है। तीसरे मजदूर का नाम सेल्वम है जो तमिलनाडु का ही रहने वाला है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे किंग जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। डीसीपी ने बताया की निर्माणाधीन इमारत चर्च की है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
रंगा रेड्डी ने कहा कि हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। डीसीपी के अनुसार सोमवार को विनायक चतुर्थी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश था और यह हैरानी की बात है कि मजदूर रात के समय भी काम कर रहे थे। रंगा रेड्डी ने कहा कि इसके अलावा हमें पता चला है कि इमारत में बुनियादी सुरक्षा मानदंडों का पालन भी नहीं किया जा रहा था।