फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Stampede Tragedy Chandrababu Naidu meets family of victims feels sorry news in hindi

AP: सभा में भगदड़ की वजह से जान गंवाने वालों के परिवार से मिलने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, घटना पर मांगी माफी

Thu, 29 Dec 2022 01:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 29 Dec 2022 01:08 PM IST
सार

नायडू ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने और उनके बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Stampede Tragedy Chandrababu Naidu meets family of victims feels sorry news in hindi
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बुधवार को तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की सभा के दौरान भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत हो गई। इस दुखद वाकये पर चंद्रबाबू ने दिख जताया है। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें इस हादसे में जान गंवाने वालों के लिए दुख है। चंद्रबाबू इसी के साथ मृतकों के परिजनों से भी मिलने पहुंचे। 
विज्ञापन


बताया गया है कि नेल्लोर के कुंदुकुर में आयोजित नायडू की सभा के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी। इसके बाद अचानक ही सभा में भगदड़ मच गई। इसमें तेदेपा के आठ कार्यकर्ताओं की जान चली गई थी। नायडू ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने और उनके बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया था।  वहीं, आंध्र प्रदेश के सीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद करेंगे कार्रवाई
दूसरी तरफ इस घटना को लेकर पुलिस का भी बयान आया है। नेल्लोर के एसपी विजय राव ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हम इस मामले की वजह पता लगा लेंगे। हो सकता है कि यह सभा में भारी भीड़ की वजह से हुआ हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स मिलने के बाद हम आगे की जांच करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed