फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh ridicules Telangana claim on Polavaram over flooding in Godavari

Godavari Project: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने एक-दूसरे पर लगाया 'नया विवाद' पैदा करने का आरोप, जानें पूरा मामला

Tue, 19 Jul 2022 08:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,अमरावति
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,अमरावति Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Jul 2022 08:55 PM IST
सार

तेलंगाना के मंत्री पुववाड़ा अजय कुमार ने कहा कि गोदावरी में ज्यादा बाढ़ की वजह भद्राचलम में पोलावरम परियोजना है। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री अंबाती रामबाबू ने हैरानी जतायी कि परियोजना भद्राचलनम में बाढ़ का कारण कैसे हो सकती है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh ridicules Telangana claim on Polavaram over flooding in Godavari
तेलंगाना के मंत्री पुववाड़ा अजय कुमार और आंध्र प्रदेश के मंत्री अंबाती रामबाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार को गोदावरी नदी पर निर्माणाधीन पोलावरम बहुद्देशीय परियोजना पर तेलंगाना सरकार के दावों का विरोध किया और कहा कि वह पड़ोसी राज्य के साथ 'नया विवाद' पैदा करने की कोशिश न करे।  
विज्ञापन


तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने क्या कहा ?
तेलंगाना के मंत्री पुववाड़ा अजय कुमार के सुझाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गोदावरी में ज्यादा बाढ़ की वजह भद्राचलम में पोलावरम परियोजना है। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री अंबाती रामबाबू ने हैरानी जतायी कि परियोजना भद्राचलनम में बाढ़ का कारण कैसे हो सकती है। 
विज्ञापन


'केंद्र ने सर्वे के बाद पोलावरम के लिए सभी अनुमतियां दीं'
रामबाबू ने तेलंगाना से पूछा, "केंद्र ने सभी सर्वेक्षणों के बाद पोलावरम के लिए सभी अनुमतियां दी हैं। केंद्र ने तेलंगाना के सात मंडलों का आंध्र प्रदेश के साथ विलय किया क्योंकि बहुद्देश्यीय परियोजना के कारण जलमग्न होने का खतरा था। अगर हम पांच गांव वापस देते तो क्या आप हमें भद्राचलम वापस देते?"
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के जल संसाधन मंत्री ने आगे कहा कि भारी बारिश होने पर बाढ़ प्राकृतिक थी। तेलंगाना केंद्रीय जल आयोग से पता लगा सकता है कि क्या वास्तव में पोलावरम (परियोजना) उस राज्य के गांवों में बाढ़ का कारण बनी है।

नया विवाद पैदा करने की कोशिश न करें : रामबाबू
रामबाबू ने आगे कहा, "अब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच कोई विवाद नहीं हैं। कृपया नए विवाद पैदा करने की कोशिश न करें। अगर कोई समस्या है तो दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री इसे सुलझा सकते हैं।"

भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहा पड़ोसी राज्य : वेंकटरमैया
वाईएसआर कांग्रेस के प्रवक्ता पर्नी वेंकटरमैया ने तेलंगाना के मंत्री के दावे का मजाक उड़ाया और कहा कि पड़ोसी राज्य जाहिर तौर पर भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहा है क्योंकि उस राज्य में चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। 


प्रवक्ता ने पूछा, "1986 में कोई पोलावरम नहीं था, तब भद्राचलम में बाढ़ नहीं आई थी? इस विषय पर बुनियादी जानकारी के बिना अजय कैसे मंत्री बन गए।"

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार भद्राचलम के प्रति सौतेला रवैया दिखा रही है। वेंकटरमैया ने कहा, "अगर आपको भद्राचलम से कोई प्यार नहीं है, तो इसे आंध्र प्रदेश को दे दें। वैसे भी यह 1953 में तत्कालीन आंध्र राज्य में था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed