फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Poisonous gas leaks at Achutapuram plant, 121 fell ill

Gas Leak: आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम संयंत्र में जहरीली गैस का रिसाव, 121 श्रमिक बीमार

Wed, 03 Aug 2022 10:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, अनाकापल्ले
एएनआई, अनाकापल्ले Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Aug 2022 10:24 AM IST
सार

अनाकापल्ले पुलिस के अनुसार आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों के आने और स्थिति का आकलन का इंतजार किया जा रहा है, ताकि गैस रिसाव व उत्पन्न हालात का आकलन किया जा सके। संयंत्र परिसर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Poisonous gas leaks at Achutapuram plant, 121 fell ill
gas leakage in Achutapuram, Andhra Pradesh - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले के अचुतापुरम के ब्रैंडिक्स इलाके में स्थित एक कंपनी के संयंत्र में जहरीली गैस रिसाव से 121 लोग बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों में संयंत्र में काम करने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

विज्ञापन

अनाकापल्ले पुलिस के अनुसार आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल (APPCB) के अधिकारियों के आने और स्थिति का आकलन का इंतजार किया जा रहा है, ताकि गैस रिसाव व उत्पन्न हालात का आकलन किया जा सके। संयंत्र परिसर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। अनाकापल्ले के जिला चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत ने बताया कि बीमार लोगों की हालत स्थिर बताई गई है। उनका इलाज चल रहा है। अधिकतर मरीजों को घबराहट, सांस लेने में तकलीफ व उल्टी की शिकायत थी। 
विज्ञापन

गैस रिसाव कथित तौर पर ब्रैंडिक्स कंपनी के संयंत्र में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को लीक हुई गैस के कारण 121 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस रिसाव के बाद कर्मचारी दहशत के कारण कंपनी परिसर छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह में दूसरी बार रिसाव
आंध्र के राज्यमंत्री जी. अमरनाथ ने बताया कि गैस के प्रभाव से 121 श्रमिक प्रभावित हुए हैं। उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीज कंपनी में दो माह में दूसरी बार गैस रिसाव की सूचना मिली थी। कंपनी को जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
इससे पहले जून में राज्य के विशाखापत्तनम जिले के अचुतापुरम इलाके में एक लैब में गैस रिसाव के बाद लगभग 178 महिला कर्मचारी बीमार हो गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed