फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra pradesh: naxals set fire to four JCBs In Visakhapatnam

आंध्र प्रदेश: नक्सलियों ने किया विकास कार्यों का विरोध, चार JCB में लगाई आग

Fri, 08 Sep 2017 06:55 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Fri, 08 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
Andhra pradesh: naxals set fire to four JCBs In Visakhapatnam
आंध्र प्रदेश में नक्सलियों ने विकास कार्यों के विरोध में चार जेसीबी को आग लगा दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विशाखापट्नम के बोथिली गांव में नक्सलियों ने चार जेसीबी बुलडोजर को आग लगाई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

 


इन सभी जेसीबी को गांव में रोड निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। गौरतलब है कि नक्सलियों द्वारा विकास कार्यों का विरोध किया जाता रहा है। राज्यों में हो रहे विकास कार्यों को नक्सली आमतौर पर बाधित करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक यात्री बस में आग लगा दी। हालांकि इस घटना में भी किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोडेमपारा गांव के करीब नक्सलियों ने बृहस्पतिवार रात एक बस से यात्रियों को बाहर निकालने के बाद उसमें आग लगा दी।

अधिकारियों के अनुसार यह बस जगदलपुर से बारेगुडा गांव जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed