फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh head constable kadapa shoots wife two daughters suicide himself

Andhra Pradesh: हेड कॉन्सटेबल ने पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या की, खुद भी की आत्महत्या

Thu, 05 Oct 2023 02:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कडपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कडपा Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Oct 2023 02:19 PM IST
सार

वेंकटेश्वरालु की बड़ी बेटी 20 साल की थी और स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वहीं छोटी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। वेंकटेश्वरालु की पत्नी 45 (वर्षीय) एक गृहणी थी। 

विज्ञापन
andhra pradesh head constable kadapa shoots wife two daughters suicide himself
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश में एक 55 वर्षीय पुलिस हेड कॉन्सटेबल ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में हेड कॉन्सटेबल ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्याकांड का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना गुरुवार सुबह की है। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहा था हेड कॉन्सटेबल
घटना कडप्पा की है। वेंकटेश्वरालु, कडप्पा पुलिस थाने में बतौर लेखक तैनात था। पुलिस ने बताया कि उसने कल रात करीब 11 बजे तक काम किया और फिर एक पिस्तौल और कुछ गोलियां लेकर अपने घर चला गया। वेंकटेश्वरालु की बड़ी बेटी 20 साल की थी और स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वहीं छोटी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। वेंकटेश्वरालु की पत्नी 45 (वर्षीय) एक गृहणी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक हेड कॉन्सटेबल ने शेयर बाजार में काफी रकम गंवा दी थी और साथ ही वह कुछ पारिवारिक समस्याओं से भी परेशान चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कडप्पा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने भी हेड कॉन्सटेबल के घर का दौरा किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed