फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh HC stays the case filed by CID against Chandrababu Naidu and former minister P Narayana in Amravati Land Scam

अमरावती भूमि घोटाला: पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और पूर्व मंत्री के खिलाफ मामले पर रोक

Fri, 19 Mar 2021 06:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 19 Mar 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh HC stays the case filed by CID against Chandrababu Naidu and former minister P Narayana in Amravati Land Scam
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू - फोटो : एएनआई (फाइल)

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य की सीआईडी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनकी कैबिनेट में मंत्री रहे पी नारायण के खिलाफ दायर किए गए मामले पर रोक लगा दी। आरोप है कि पूर्ववर्ती टीडीपी (तेलुगू देशम पार्टी) ने बेईमानी और धमकी देकर दलितों की जमीन पर कब्जा कर लिया था। इससे पहले गुरुवार को नायडू और नारायण ने याचिका दायर कर इस मामले में उनके खिलाफ सीआईडी की प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


दायर की थी याचिका
इस मामले में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और पूर्व मंत्री पी नारायण ने गुरुवार को ही आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज सीआईडी की प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


कानूनी सूत्रों ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा इस विषय को शुक्रवार को सुनवाई करने के लिए सूचीबद्ध किया था।  यह प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों और एससी-एसटी(अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत 12 मार्च को दायर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एफआईआर में अधिकारियों के भी नाम
अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की प्राथमिकी वाईएसआर कांग्रेस विधायक अल्ला रामकृष्ण रेड्डी की 24 फरवरी की एक शिकायत पर आधारित है। इसके एक महीने पहले उच्च न्यायालय ने अमरावती भूमि घोटाले में 'भेदिया कारोबार' से जुड़े एक मामले को रद्द कर दिया था।

प्राथमिकी में नायडू और नारायण के अलावा अन्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें अभी नामजद नहीं किया गया है। सीआईडी ने नायडू और नारायण, दोनों को नोटिस जारी कर विजयवाड़ा स्थित उसके क्षेत्रीय कार्यालय में क्रमश: 23 और 22 मार्च को उपस्थित होने को कहा है। 


शिकायतकर्ता अल्ला बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए और अपना मामला प्रस्तुत किया। राजधानी अमरावती के मंगलागिरि से सत्तारूढ़ दल के विधायक ने आरोप लगाया है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में दलितों से संबद्ध 500 एकड़ जमीन हड़प ली गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed