फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Governor Biswa Bhusan Harichandan accepted the resignations of 24 cabinet ministers Latest News Update

आंध्र प्रदेश: नये मंत्रिमंडल का शपथग्रहण आज, पुराने चेहरों को भी मिल सकती है जगह, जानें नई कैबिनेट के बारे में सब कुछ

Mon, 11 Apr 2022 03:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Apr 2022 03:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी अपने नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल कर सकते हैं। कम से कम चार मौजूदा मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Governor Biswa Bhusan Harichandan accepted the resignations of 24 cabinet ministers Latest News Update
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने 24 कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिया है। इससे पहले राज्य के मंत्रिपरिषद के सभी 24 मंत्रियों ने सात अप्रैल को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके पीछे की वजह मंत्रिमंडल का पुनर्गठन बताई गई थी। नई मंत्रिपरिषद का गठन 11 अप्रैल यानी आज किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति मानदंड की अहम भूमिका होने की संभावना है।

विज्ञापन



विज्ञापन


13 नए चेहरों में फिल्म स्टार रोजा भी 
आंध्र में सोमवार को नये मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 13 नये चेहरों में फिल्म अभिनेत्री आरके रोजा का भी नाम है। अभिनेत्री रोजा नागरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। विधायक के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहीं रोजा चित्तूर (पुराना) और तिरुपति (नया) जिलों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं क्योंकि नागरी को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण सोमवार को सुबह 11.30 बजे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के प्रवक्ता अबांटी रामबाबूू और गुडीवडा अमरनाथ को पहली बार कैबिनेट में जगह मिलेगी। पी राजन्ना डोरा, मुतयाला नायडू, दाडीशेट्टी राजा, के नागेश्वर राव, के सत्यनारायण, जे रमेश, वी रजनी, एम नगार्जुन. के गोवर्धन रेड्डी और उषा श्रीचरण को नये मंत्रिमंडल में शामिल करने की सूचना है। वाईएसआरसी सूत्रों के मुताबिक नये मंत्रिमंडल में 68 फीसदी मंत्री ओबीसी, एसटी, एससी और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों से होंगे।


वहीं, कैबिनेट में महिला मंत्रियों की संख्या एक से बढ़ाकर चार की जाएगी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआरसीपी प्रमुख के रूप में अपने मंत्रिमंडल के इस्तीफे का खुशी से स्वागत किया, उन्होंने दावा किया कि 2024 में आगामी राज्य चुनावों की तैयारी के तहत, यह एक स्वागत योग्य कदम है।

कैबिनेट की अंतिम बैठक खत्म करने के बाद सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। रेड्डी ने बुधवार को कैबिनेट से हटाए जा रहे 19 मंत्रियों की अंतिम सूची राज्यपाल को सौंपी। मौजूदा कैबिनेट में पांच डिप्टी सीएम हैं। राज्य में जाति संतुलन बनाने की रणनीति के तहत रेड्डी कैबिनेट में पांच नये उपमुख्यमंत्री रह सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed