{"_id":"6a4a246c99a113b6e00d269c","slug":"andhra-pradesh-four-people-killed-after-hit-by-train-police-suspect-suicide-case-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश : ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, पुलिस को आत्महत्या का शक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश : ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, पुलिस को आत्महत्या का शक
Sun, 05 Jul 2026 03:01 PM IST
नितिन गौतम
आईएएनएस, हैदराबाद
आईएएनएस, हैदराबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:01 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश में एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। चारों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। फिलहाल पुलिस चारों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को शुरुआती जांच के आधार पर शक है कि चारों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के उंगुटुर मंडल के चेब्रोल के पास शनिवार देर रात यह हादसा हुआ। चेरलापल्ली-शालीमार स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को शक-चारों ने आत्महत्या की
हादसा इतना भीषण था कि चारों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही ताडेपल्लीगुडेम जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चारों एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं और उन्होंने संभवतः आत्महत्या की है। सभी की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
मौके से पुलिस को एक महिला के पास से शेख हसीना के नाम का एटीएम कार्ड मिला। वहीं दूसरी महिला के पास ताडेपल्लीगुडेम आरटीसी डिपो की बाइक पार्किंग रसीद मिली। इसके अलावा घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए, लेकिन दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त थे। पुलिस अब सिम कार्ड से डेटा निकालकर मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ताडेपल्लीगुडेम क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तेलंगाना में सड़क हादसे में चार की मौत
उधर, तेलंगाना के नलगोंडा जिले में रविवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिट्याल मंडल के पेड्डाकापर्थी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी ट्रैवल बस ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे वीवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और उनका एक मित्र शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार चेन्नई से हैदराबाद लौट रहा था। इसी दौरान ओडिशा की एक निजी ट्रैवल एजेंसी की बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और पुलिस एवं राहतकर्मियों को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी पीड़ित मूल रूप से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के रहने वाले थे और फिलहाल हैदराबाद में रह रहे थे। इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक लंबा जाम लगा रहा। बाद में पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल कराया।