{"_id":"5ba62666867a5501346c3474","slug":"andhra-pradesh-fire-crackers-stored-in-house-exploded-three-people-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश : घर में रखे पटाखे फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश : घर में रखे पटाखे फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
पटाखे से दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को एक घर में दीपावली के दौरान बिक्री के लिये रखा गया पटाखा फटने की घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगता है विस्फोट शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। इससे तड़के तीन बजे के करीब आग लगी। पटाखे राजामहेंद्रवरम के सुब्बाराव पेटा क्षेत्र में मुतुयाला रेड्डी के आवास में रखे गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। अधिकारी ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। उप मुख्यमंत्री एन चिनराजप्पा ने घटना को लेकर शोक प्रकट किया और जांच के आदेश दे दिये हैं।
विज्ञापन
(इनपुट-भाषा)