फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Deputy Tehsildar served notice to Former CM Naidu to vacate his house

आंध्र प्रदेश: उप-तहसीलदार ने चंद्रबाबू नायडू को नोटिस भेजकर घर खाली करने को कहा

Sat, 17 Aug 2019 01:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 17 Aug 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: Deputy Tehsildar served notice to Former CM Naidu to vacate his house
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को तडेपल्ली गांव के उप तहसीलदार ने नोटिस भेजकर घर खाली करने के लिए कहा है। यह कदम एहतियातन उठाया गया है क्योंकि बाढ़ के मद्देनजर उनके घर में पानी घुसने की आशंका है।

विज्ञापन

 

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष का यह घर अमरावती में कृष्णा नदी के किनारे बना हुआ है। आंध्र सरकार ने शनिवार सुबह नायडू को क्षेत्र में बाढ़ के मद्देनजर नोटिस देकर किराए का घर खाली करने के लिए कहा है। वह कृष्णा रीवरसाइड मकान में किराए पर रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू को नोटिस देते हुए तडेपल्ली गांव के उप तहसीलदार ने कहा कि मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए घर को तुरंत खाली करना पड़ेगा। शुक्रवार को बाढ़ का पानी चंद्रबाबू नायडू के घर के बगल में बने केले के बगीचे में घुस गया और इसने पड़ोस के घरों को डुबो दिया।

टीडीपी का आरोप है कि इस नोटिस के जरिए चंद्रबाबू नायडू को उनके घर से बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने इससे पहले उन्हें नोटिस जारी करते हुए घर खाली करने के लिए कहा था क्योंकि उन्होंने भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन किया है। 


नोटिस में कहा गया है कि उनका घर 19 मीटर पर बनाया गया है जबकि वहां 22.6 मीटर पर बनाया जाना चाहिए था। इस कारण उसपर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा यह नदी संरक्षण अधिनियम, पर्यावरण, हरित अधिकरण कानूनों और कैपिटल रीजन मास्टर प्लान के नियमों का उल्लंघनों करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed