फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Dancer kills hen by biting off its head during performance in Anakapalli, FIR lodged

Andhra Pradesh: डांस शो के दौरान कलाकार ने बेरहमी से मुर्गी का सिर काटा, खून चेहरे पर लगाया; मामला दर्ज

Sat, 13 Jul 2024 09:37 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Jul 2024 09:37 AM IST
सार

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में एक डांस शो के दौरान मुर्गी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में एक कलाकार और आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पशु अधिकार संगठन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Dancer kills hen by biting off its head during performance in Anakapalli, FIR lodged
Police - फोटो : iStock

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में डांस शो के दौरान एक मुर्गी को जानबूझकर मारने के मामले में कलाकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कलाकार ने कार्यक्रम में पक्षी का सिर काटकर उसकी बेरहमी से हत्या की। पशु अधिकार संगठन 'पेटा' (पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) की भारतीय इकाई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस कृत्य का वीडियो साझा किया और कहा कि उसने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन


पेटा ने दर्ज कराई प्राथमिकी
'पेटा इंडिया' ने एक बयान में कहा, "सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति को डांस शो के दौरान मुर्गी का सिर काटकर उसे बर्बर तरीके से मारते हुए दिखाया गया। पेटा इंडिया ने अनकापल्ली जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कलाकार और आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए काम किया।" 
विज्ञापन


अपराधियों की मनोवैज्ञानिक जांच की मांग
कलाकार और आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 और 34 और पशु क्रूरता रोकथाम (पीसीए) अधिनियम की धारा 11 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दर्शकों में से किसी ने इस घटना को फिल्माया और मनोरंजन के नाम पर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पेटा इंडिया ने यह भी मांग की कि पशु के साथ दुर्व्यवहार के अपराधियों को मनोवैज्ञानिक जांच से गुजरना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्गी का सिर काटा, खून चेहरे पर लगाया...
पशु अधिकार संगठन ने कहा कि शोध से पता चलता है कि जो लोग जानवरों के साथ क्रूरता करते हैं, वे कई बार के अपराधी होते हैं, जो फिर भविष्य में इंसानों सहित अन्य जानवरों को भी चोट पहुंचाते हैं। डांस शो की एक वीडियो क्लिप में लाल साड़ी पहने एक आदमी (कलाकार) अपने समूह के प्रदर्शन के हिस्से के रूप मुर्गी के सिर को काटते हुए दिखाई देता है। इस दौरान मुर्गी बहुत ज्यादा दर्द से छटपटाती है। यही नहीं, वह व्यक्ति मुर्गी के खून को अपने चेहरे पर भी लगाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समूह की पहचान विष्णु एंटरटेनमेंट के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed