फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Cabinet gives nod to caste census

Andhra Pradesh: बिहार के नक्शेकदम पर जगन मोहन रेड्डी सरकार, कैबिनेट बैठक में जाति आधारित जनगणना कराने पर हामी

Sat, 04 Nov 2023 09:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 04 Nov 2023 09:32 AM IST
सार

बैठक में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना उत्पीड़ित वर्गों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके सामाजिक सशक्तिकरण को अगले स्तर पर ले जाने में मददगार होगा।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Cabinet gives nod to caste census
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए। - फोटो : एएनआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

विज्ञापन

पिछले महीने हुई थी कैबिनेट बैठक
बिहार सरकार ने पिछले महीने गांधी जयती के मौके पर जाति आधारित गणना के आंकड़ों को जारी किया था। उसी के बाद से ही कई लोगों ने और भी राज्यों को इसे अपनाने की सलाह दे दी थी। अब आंध्र प्रदेश सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह कवायद करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन

जगनन्ना आरोग्य सुरक्षा की सराहना
बैठक में, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना उत्पीड़ित वर्गों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके सामाजिक सशक्तिकरण को अगले स्तर पर ले जाने में मददगार होगा। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने जगनन्ना आरोग्य सुरक्षा की सराहना की क्योंकि अब तक 11,700 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 6.4 करोड़ चिकित्सा परीक्षण किए गए। राज्य सरकार के अनुसार, 8,72,000 से अधिक लोगों के आंखों की जांच की गई। इसके अलावा करीब 11,300 व्यक्तियों की आंखों की सर्जरी की गई। साथ ही 5,22,000 से अधिक व्यक्तियों को चश्मा दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोग्यश्री एप डाउनलोड कराने पर ध्यान
मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान सलाह दी कि सभी मंत्रियों को आरोग्य सुरक्षा में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए, जो एक जनवरी से फिर से आयोजित होगा। मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक वाईएसआर आरोग्यश्री कार्यक्रम के बारे में एक और जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया ताकि लोग आरोग्यश्री एप डाउनलोड कर सके। इससे लोगों को मुफ्त चिकित्सा उपचार के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

 
इसके अलावा, उद्योग स्थापित करने के लिए एक नई भूमि आवंटन नीति लागू करने, नंदयाला और वाईएसआर जिलों में 5400 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए इकोरेन एनर्जी इंडिया लिमिटेड को 902 एकड़ भूमि आवंटित करने और तिरुपति जिले में होटल स्थापित करने के लिए एमआरके समूह को दो एकड़ भूमि का अतिरिक्त आवंटन करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed