फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: BJP Ministers in Chandrababu Naidu cabinet submitted their resignation

इस्तीफे के जवाब में इस्तीफा: अब बीजेपी के मंत्रियों ने नायडू सरकार को कहा 'गुड बाय'

Thu, 08 Mar 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Updated Thu, 08 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: BJP Ministers in Chandrababu Naidu cabinet submitted their resignation
नायडू सरकार से इस्तीफा देकर जाते बीजेपी के नेता - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का मामला गरमाता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ तेलुगु देशम पार्टी के सांसदों ने कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता, आंध्र प्रदेश की नायडू सरकार के मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार सुबह बीजेपी के दो मंत्री अमरावती स्थित सीएम दफ्तर पहुंचे और मंत्रीपद से अपना इस्तीफा सौंपा। 

विज्ञापन
 

 

गौर हो कि बजट 2018-19 के पेश होने के बाद से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य देने की मांग में तेजी आ गई। तेलगु देशम पार्टी के सांसदों ने सदन में अपनी मांग भी रखी। बात नहीं बनने पर टीडीपी और बीजेपी के रास्ते अलग हो चुके हैं। दोनों पार्टियों के बीच रस्साकशी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी नेताओं के मंत्री पद से इस्तीफे से पहले टीडीपी सांसद वाईएस चौधरी ने कहा कि केंद्र की अनदेखी के चलते हमें यह फैसला लेना पड़ रहा है। हालांकि टीडीपी ने एनडीए गठबंधन से अलग होने की बात नहीं कही है लेकिन अब सिर्फ औपचारिक ऐलान ही बाकी है। दोनों ही पार्टियों के तेवर से साफ हो गया है कि अब वह साथ नहीं है। 


बीजेपी एमएलसी, पीवीएन माधव ने कहा कि हम लोगों के बीच जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि केंद्र की सरकार के लिए क्या किया गया है। उन्होंने कहा कि जितनी सुविधाएं आंध्र प्रदेश को दी गई हैं। उतनी सुविधाएं अन्य किसी भी राज्य को नहीं दी गई है।    
 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed