फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh 101 year old women beat coronavirus doctors attributed her recovery to her willpower

आंध्र प्रदेश: 101 साल की बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, डॉक्टर ने बताया दूसरों के लिए उदाहरण

Sun, 26 Jul 2020 10:17 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 26 Jul 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
andhra pradesh 101 year old women beat coronavirus doctors attributed her recovery to her willpower
101 साल की महिला ने कोरोना को दी मात - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा बुजुर्गों को प्रभावित कर रहा है। वहीं आंध्रप्रदेश के तिरुपति में 101 साल की महिला ने कोरोना को मात दी है। उन्हें शनिवार को राज्य के कोविड-19 अस्पताल श्री पद्मावती वूमेंस हॉस्पिटल, श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज (एसवीआईएस) से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन

यह आंध्र प्रदेश में 100 से ऊपर उम्र के किसी मरीज के ठीक होने का पहला मामला है। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनकी इच्छाशक्ति को ठीक होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। तिरुपति शहर की रहने वाली इस 101 साल की मरीज का नाम पी मंगम्मा है। वे कुछ हफ्ते पहले कोरोना की चपेट में पाई गई थीं। जिसके बाद उन्हें एसवीआईएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- कोरोना: अब दिल्ली मॉडल को देश में लागू करने की तैयारी, कल होगी बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


एसवीआईएस अधीक्षक डॉ. आर राम ने कहा कि मंगम्मा को अस्पताल में विशेष देखभाल दी गई। डॉ. राम ने कहा, 'इससे उन्हें ठीक होने में मदद मिली है।' उन्होंने मंगम्मा को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उनके पैर छुए। डॉ. राम ने कहा, 'जब उनका इलाज किया जा रहा था तो उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति नहीं खोई। वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने में दूसरों के लिए एक उदाहरण हैं।' 

महिला के रिश्तेदारों ने एसवीआईएमएस के निदेशक और कुलपति डॉ. वी वेंगम्मा और कर्मचारियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed