फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh 10 TDP MLAs suspended from AP Assembly

आंध्र प्रदेश विधानसभा से सत्र के आखिरी दिन टीडीपी के 10 विधायक निलंबित, जानिए क्यों हुआ निलंबन

Fri, 04 Dec 2020 05:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 04 Dec 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh 10 TDP MLAs suspended from AP Assembly
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

आंध्र प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही में अवरोध डालने पर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के 10 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि विधायकों पर लगातार पांचवे दिन यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

विधायकों के निलंबन के विरोध में तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू समेत पार्टी के दूसरे नेताओं ने विधानसभा से बहिर्गमन किया। टीडीपी ने एमजीएनआरईजीपी के तहत लंबित भुगतान के मामले में कार्य स्थगन प्रस्ताव के लिए एक नोटिस दिया और तुरंत चर्चा कराने की मांग की।
विज्ञापन


 विधानसभा अध्यक्ष टी सीताराम ने प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। टीडीपी सदस्यों ने एनआरईजीपी के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए जोर दिया क्योंकि लाखों कामगारों को पिछले एक साल से ज्यादा समय से वेतन का भगुतान नहीं किया गया है। सदस्य आसन के पास जाकर नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अध्यक्ष ने कहा, ''आप हर दिन सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। मुझे आपको निलंबित करते हुए दुख हो रहा है, लेकिन मेरे पास और कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद सूचना मंत्री पेरनी वेंकटरमैया ने विपक्षी सदस्यों के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया और इसे ध्वनि मत से मंजूर कर लिया गया।''

बता दें कि इससे पहले, आंध्र प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के पहले ही दिन टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू व पार्टी के 13 अन्य विधायकों को सोमवार को एक दिन के लिए निलंबित किया गया था। आसन के समक्ष धरने पर बैठने के कारण इनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा में टीडीपी मुख्य विपक्षी दल है।


विधानसभा में पहला मौका था, जब चंद्रबाबू नायडू भी आसन के सामने जमीन पर बैठ गए। इस पर मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज तक इस सदन में किसी नेता प्रतिपक्ष ने इस तरह का व्यवहार नहीं किया है। टीडीपी विधायक सदन के भीतर प्रमुख मुद्दों पर नहीं बोलने देने के लिए वाईएसआर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed