फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andaman nicobar islands Strategic significance india world trade op army commander says regional forces

Andaman: अंडमान निकोबार से भारत मिला बड़ा सामरिक फायदा, कई क्षेत्रीय बल कर रहे यहां घुसपैठ की कोशिश

Sun, 17 Aug 2025 11:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंडमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंडमान Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Aug 2025 11:56 AM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने बताया कि 'ये क्षेत्र समुद्र के भीतर निगरानी सेंसर और पनडुब्बियों की तैनाती के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इसलिए, जलमग्न क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सामरिक महत्व बहुत ज्यादा है। 

विज्ञापन
andaman nicobar islands Strategic significance india world trade op army commander says regional forces
अंडमान निकोबार द्वीप समूह बेहद अहम - फोटो : पीआईबी

विस्तार

अंडमान निकोबार द्वीप समूह का भारत के लिए बड़ा सामरिक महत्व है। यही वजह है कि अब कई क्षेत्रीय बलों की भी इस क्षेत्र पर नजर है। अंडमान निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने कहा है कि कई क्षेत्रीय बल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के सामरिक महत्व को समझते हुए इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आतंकवाद सहित किसी भी पारंपरिक या गैर-पारंपरिक खतरे को विफल करने के लिए अंडमान के द्वीपों की चौबीसों घंटे निगरानी करने की बात कही। 
विज्ञापन


अंडमान निकोबार द्वीपसमूह क्यों हैं खास
पीटीआई के साथ बातचीत में कमांडर इन चीफ ने कहा कि अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) अब सिर्फ द्वीपीय चौकी से आगे बढ़कर एक अहम रणनीतिक केंद्र बन गई है और जरूरत पड़ने पर यहां से सभी सैन्य विमानों की निगरानी की जा सकती है। राणा ने कहा कि कई रिसर्च जहाज हैं, जो अंडमान के निकट आसपास लगातार अपनी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अंडमान निकोबार में बड़ी संख्या में पॉली-मेटेलिक मॉड्यूल्स पाए जाते हैं और साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र से आने वाले कई समुद्री केबल भी अंडमान निकोबार से होकर गुजरते हैं, जो दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को जोड़ते हैं। 
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने बताया कि 'ये क्षेत्र समुद्र के भीतर निगरानी सेंसर और पनडुब्बियों की तैनाती के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इसलिए, जलमग्न क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सामरिक महत्व पर दिनेश राणा ने कहा कि यह जरूरी है कि सैन्य क्षमताओं को भी राष्ट्रीय फोकस के अनुसार बनाया जाए। फिलहाल ऐसा हो भी रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ECI Press Conference: SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग आज करेगा प्रेस वार्ता, विपक्ष के सवालों का दे सकता है जवाब

मलक्का स्ट्रेट पर निगरानी के लिहाज से अहम
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 836 द्वीप और टापू हैं, जो उत्तर से दक्षिण तक लगभग 750 किलोमीटर तक फैले हैं। अंडमान निकोबार से मलक्का जलडमरूमध्य पर नियंत्रण रखा जा सकता है और मलक्का से ही दुनिया का 30 प्रतिशत वैश्विक व्यापार होता है। उन्होंने कहा कि एएनसी, विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) सहित तटीय सुरक्षा के लिए जम्मेदार है और यह कमान क्षेत्र में गंभीर गैर-पारंपरिक खतरों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसमें अवैध अप्रवासियों, शिकारियों और नशीली दवाओं के तस्करों की आवाजाही शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed