{"_id":"6879f83eddd8a2cc2f0e5572","slug":"andaman-coop-bank-scam-ex-cong-mp-kuldeep-sharma-arrested-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Scam: अंडमान कॉपरेटिव बैंक घोटाले में पूर्व कांग्रेस MP कुलदीप शर्मा गिरफ्तार; क्या है पूरा मामला जानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bank Scam: अंडमान कॉपरेटिव बैंक घोटाले में पूर्व कांग्रेस MP कुलदीप शर्मा गिरफ्तार; क्या है पूरा मामला जानें
Fri, 18 Jul 2025 01:01 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:01 PM IST
सार
Andaman Bank: अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक सहकारी बैंक की ओर से ऋण स्वीकृत करने में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में पूर्व कांग्रेस सांसद कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
बैंक लोन घोटाला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक सहकारी बैंक की ओर से ऋण स्वीकृत करने में कथित अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईडी ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप शर्मा पूर्व में एएनएससीबीएल के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें पोर्ट ब्लेयर के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि इसी मामले में पुलिस ने हाल ही में तीन लोगों की गिरफ्तारी की थी।
विज्ञापन
मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सांसद को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते डॉ. रितिका डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन्स मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी स्थिति को देखते हुए अगर जरूरी हुआ तो एक मेडिकल बोर्ड उनकी स्वास्थ्य स्थिति की फिर से जांच करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि 15 मई को एएनएससीबीएल के उपाध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा के खिलाफ विभिन्न लोगों को भारी मात्रा में ऋण स्वीकृत करने में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शर्मा के अलावा एफआईआर में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष, बोर्ड के सदस्य और बैंक के निदेशक/अधिकारी तथा कई लाभार्थी भी शामिल हैं। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोप हैं कि एएनएससीबीएल की प्रबंध समिति ने ऋण स्क्रीनिंग समिति की सिफारिशों की अनदेखी की तथा ऋण स्वीकृत करते समय सीआईबीआईएल रिपोर्ट और अनिवार्य दस्तावेजों को नजरअंदाज किया। पुलिस को सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार (मुख्यालय) से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें ऋणदाता की ओर से विभिन्न लोगों को ऋण स्वीकृत करने में घोर अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
25 जून से अब तक घोटाले के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों में एएनएससीबीएल के प्रबंध निदेशक के. मुरुगन, बैंक कर्मचारी कलैवानन, बबलू हलदर (अंडमान मॉर्मन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक), तरुण मंडल (ब्लेयर एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक), अजय मिंज (अंडमान ट्रीपी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक), के. सुब्रमण्यन (एएनएससीबीएल के निदेशक) और एम. साजिद (मेसर्स अंडमान एस्केपेड्स के मालिक) शामिल हैं।