फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anant Geete, Union minister and Shiv Sena MP bats for Ravindra Gaikwad

गायकवाड़ बैन मामला: विमानन मंत्री की ओर लपके शिवसेना सांसद, गृहमंत्री ने किया हस्तक्षेप

Fri, 07 Apr 2017 01:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 07 Apr 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Anant Geete, Union minister and Shiv Sena MP bats for Ravindra Gaikwad
लोकसभा में रवींद्र गायकवाड का स्टेटमेंट - फोटो : self

शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ एयरलाइंस द्वारा लगाए गए बैन पर लोकसभा में विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू के बयान के बाद खूब हंगामा बरपा। स्थिति एक वक्त ऐसी हो गई कि केंद्र सरकार में मंत्री शिवसेना सांसद अनंत गीते गुस्से में विमानन मंत्री की ओर बढ़ते नजर आए। गीते चीख-चीखकर कह रहे थे कि अब किसी विमान को मुंबई से उड़ान नहीं भरने देंगे। 

विज्ञापन

 
वहीं इस सारे वाक्ये के बाद शिवसेना सांसदों ने प्रेस कान्फ्रेंस में भी अपना पक्ष रखा। शिवसेना सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की है उन्होंने इसे जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है। हमें उन पर पूरा यकीन है, वह जल्द ही इसका कोई हल निकाल लेंगे। 
विज्ञापन


वहीं जब राउत से इस संबंध में पूछा गया कि क्या वह 10 तारीख को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे तो उनका कहना था कि हम बैठक में शामिल नहीं होंगे। राउत ने जोर देकर कहा कि वह ऑन रिकार्ड बयान दे रहे हैं और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की ओर से यह बयान दे रहे हैं कि अगर दस तारीख से पहले यह मामला नहीं सुलझा तो उनकी पार्टी एनडीए की किसी बैठक में शामिल नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस मुद्दे पर खुद आरोपी सांसद गायकवाड़ ने चुप्पी साध ली। जब मीडिया ने उनसे सवाल करना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं मंत्रियों की आपसी झड़प पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह दोनों मंत्रियों के बीच का मामला था जिसे मिल बैठ कर सुलझा लिया गया है। इसी बीच इस मुद्दे को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू और राज्यमंत्री मंत्री जयंत सिन्हा के बीच बैठक चल रही है।

गायकवाड़ ने बैन के लिए उड्डयन मंत्री को ठहराया जिम्मेदार

Anant Geete, Union minister and Shiv Sena MP bats for Ravindra Gaikwad
शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने अपने ऊपर लगाए हवाई यात्रा बैन के लिए विमानन मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर अशोक गजपति राजू ने कहा कि बैन में सरकार का कोई भी हस्तक्षेप नहीं है, कानून अपना काम कर रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विमानन मंत्री ने जैसे ही यह स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, उसके बाद अनंत गीते और अन्य शिवसेना सांसद विमानन मंत्री की ओर लपकते दिखे। हालात बीजेपी के वरिष्ठ नेता एसएस अहलूवालिया और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद हालात जल्द ही संभल गए। अहलूवालिया विमानन मंत्री को अपने कक्ष में ले गए। वहीं, राजनाथ ने अनंत गीते को बात कर समझाया। स्थिति को शांत करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गृह मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री, गीते और अन्य शिवसेना के सांसदों के साथ बैठक की।

मालूम हो कि शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर एयर इंडिया के कर्माचारी की चप्पल से पिटाई करने का आरोप है। इस घटना के बाद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ सभी एयरलाइंस ने कार्रवाई करते हुए हवाई यात्रा पर बैन लगा दिया है।

मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

Anant Geete, Union minister and Shiv Sena MP bats for Ravindra Gaikwad
लोकसभा में रविंद्र गायकवाड़ के मुद्दे को लेकर सदन में नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू के साथ शिवसेना सांसदों के धक्कामुक्की करने के बाद एयर इंडिया ने मुंबई और पुणे के एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गजपति राजू शिवसेना सांसद और मंत्री अनंत गीते से मिलने पहुंचे हैं। 

बता दें कि संसद में शिवसेना सांसदों ने केंद्रीय विमान मंत्री को धमकी देते हुए कहा था कि मुंबई से फ्लाइट नहीं उड़ने देंगे और गायकवाड़ से बैन नहीं हटा।

हालांकि इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि सरकार जल्द ही गायकवाड़ से बैन हटाने के लिए विमानन कंपनियों से कह सकती है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के अनुसार सरकार अब जल्द से जल्द इस मामले का पटाक्षेप चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed