फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anand Sharma clarified on Rahul gandhi statement on north india, says many Prime Ministers comes from this region

कपिल सिब्बल बोले- राहुल गांधी ही समझा सकते हैं अपनी टिप्पणी के असल मायने और संदर्भ

Wed, 24 Feb 2021 05:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 24 Feb 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Anand Sharma clarified on Rahul gandhi statement on north india, says many Prime Ministers comes from this region
कपिल सिब्बल - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक विवादित बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। राहुल के दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तुलना करने वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सफाई दी है। इसके साथ ही कपिल सिब्बल ने भी अपनी बात मीडिया के सामने रखी है।

विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने क्या कहा
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा का यह कहना कि हम देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं, बेहद हास्यास्पद है। यह एक ऐसी सरकार है जिसने सत्ता में आने के बाद से लोगों को विभाजित किया है। जहां तक राहुल गांधी की टिप्पणियों की बात है, तो मैंने कोई नहीं हूं जो उनकी टिप्पणी पर टिप्पणी करूं। अब वे ही समझा सकते हैं कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही। सिब्बल ने आगे कहा कि देश के मतदाताओं की समझ का सम्मान होना चाहिए, भले ही वे किसी भी क्षेत्र के क्यों न हो।
विज्ञापन


आनंद शर्मा ने कहा- उत्तर भारत ने कई प्रधानमंत्री दिए
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद उत्तर भारत ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे शानदार प्रधानमंत्री दिए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी उत्तर भारत से हैं, इसलिए कांग्रेस ने कभी इस क्षेत्र का अनादर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने अमेठी को लेकर कहा कि जब अमेठी की बात आती है, तो हम मतदाताओं के आभारी हैं और उनका सम्मान करते हैं। अमेठी से चुनाव में संजय गांधी, राजीव गांधी, कैप्टन सतीश शर्मा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुने गए। अनादर का कोई सवाल ही नहीं है। यह कांग्रेस का स्वभाव नहीं है और हमने अखंड भारत में विश्वास किया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए शायद यह कहा होगा। शर्मा ने कहा कि किस संदर्भ में उन्होंने इसका अवलोकन किया, वह खुद ही इसे स्पष्ट कर सकते हैं, इसलिए गलतफहमी का सवाल ही नहीं होना चाहिए।
 


रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी दी सफाई
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश के असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि क्या देश में मुद्दों की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही बांटने की राजनीति करती आई है और अब भी वही काम कर रही है।

क्या है राहुल गांधी का विवादित बयान
राहुल गांधी ने त्रिवेंद्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि मैं 15 साल तक उत्तर भारत में सांसद था। मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए केरल आना बेहद नया था क्योंकि मुझे अचानक लगा कि यहां के लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं और जमीनी तौर पर मुद्दों के विस्तार में जाने वाले है। राहुल गांधी के इस बयान स्मृति ईरानी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।  केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट पर करके लिखा कि एहसान फरामोश! इनके बारे में तो दुनिया कहती है- थोथा चना बाजे घना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed