{"_id":"5caae693bdec2213ea539ab2","slug":"anand-mahindra-found-his-hero-in-a-thrissur-girl-want-to-know-her-whereabouts","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़े पर सवार होकर स्कूल पहुंची लड़की, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर बताया हीरो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घोड़े पर सवार होकर स्कूल पहुंची लड़की, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर बताया हीरो
Mon, 08 Apr 2019 11:44 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
आनंद महिंद्र ने घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाने वाली लड़की का वीडियो शेयर किया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा समूह के अध्यक्ष और मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने केरल के थ्रिसूर की रहने वाली एक लड़की को अपना हीरो बताया है। रविवार को ट्विटर पर उन्होंने एक लड़की का वीडियो शेयर किया जो घोड़े पर सवार होकर स्कूल जा रही है। जानकारी के अनुसार लड़की अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए घोड़े पर सवार हुई है।
विज्ञापन
लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़ा शहर की व्यस्त सड़कों पर दौड़ रहा है और लड़की उसपर बैठी है। इस समय जब परीक्षाएं चल रही हैं तो घोड़े पर सवार होकर जाना परीक्षा में तनाव को कम कर सकता है। सोशल मीडिया पर लोग लड़की की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
घोड़े पर सवार होकर स्कूल जा रही लड़की के वीडियो को शेयर करते हुए मंहिद्रा ने इसे ऐसी क्लिप बताया जो विश्व स्तर पर वायरल होने के योग्य है। उन्होंने पहले ट्वीट में कहा, 'शानदार! लड़िकयों की शिक्षा आगे बढ़ रही है। यह क्लिप विश्व स्तर पर वायरल होने लायक है। यह भी अतुल्य भारत है।'
विज्ञापन
अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लोगों से इस लड़की के बारे में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने लिखा, 'क्या थ्रिसूर में कोई इस लड़की को जानता है? मैं इस लड़की और उसके घोड़े की एक तस्वीर अपने स्क्रीन सेवर के तौर पर चाहता हूं। वह मेरी हीरो है। उसके स्कूल जाने के नजरिए ने मुझे भविष्य के लिए आशावाद से भर दिया है।'
इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर एक रेस्त्रां का मेन्यू कार्ड शेयर किया था। जिसमें एक डिश का नाम स्वादिष्ट भुना पति लिखा था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था कि मैं इस रेस्टोरेंट में अपनी पत्नी के साथ जाने से पहले दो बार सोचूंगा। नहीं चाहता कि उनके दिमाग में कोई क्रिएटिव खयाल आए।'
Brilliant! Girls’ education is galloping ahead...A clip that deserves to go viral globally. This, too, is #IncredibleIndia https://t.co/y1A9wStf7X
— anand mahindra (@anandmahindra) April 7, 2019