फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anand-dubey-resigns-fron-shiv-sena-ubt-national-spokesperson-big-jolt-to-Uddhav-Thackeray

शिवसेना यूबीटी को लगा झटका: आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- मेरे आदर्श शरजील, उमर खालिद या ध्रुव राठी नहीं

Mon, 12 Oct 2026 09:43 PM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 12 Oct 2026 09:43 PM IST
सार

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद छोड़ने का एलान किया है। अपने फैसले की वजह बताते हुए उन्होंने राष्ट्रहित को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखने की बात कही और पार्टी के कुछ रुख पर असहमति जताई।

विज्ञापन
anand-dubey-resigns-fron-shiv-sena-ubt-national-spokesperson-big-jolt-to-Uddhav-Thackeray
शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने इस्तीफे के बाद पार्टी की कार्यशैली और कुछ मुद्दों पर उसके रुख को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में आनंद दुबे ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद और विचारों में असहमति हो सकती है, लेकिन जब देश की बात आती है तो राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए।
विज्ञापन


शिवसेना की आलोचना कर क्या बोले आनंद दुबे?
उन्होंने कहा, "देश सबसे पहले आता है। पार्टी बाद में आती है और व्यक्ति उससे भी बाद में। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मैं अपने सहयोगी गुलाबचंद मोरे के साथ वहां गया था। मैंने फारूक अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर भरोसा दिलाया था कि हमारी पार्टी उनके साथ खड़ी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबे ने कहा कि वह भले ही कोई बड़े पद पर नहीं रहे हों, लेकिन उनमें बालासाहेब ठाकरे के विचारों से प्रेरित एक शिवसैनिक की भावना हमेशा रही है। देश पर संकट आने पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके आदर्श शरजील इमाम, उमर खालिद या ध्रुव राठी नहीं हैं, बल्कि वे उन लोगों को अपना नायक मानते हैं, जिन्होंने देश और समाज के लिए साहसिक कार्य किए हैं।

आनंद दुबे बोले- आंदोलन कीजिए, लेकिन देश के खिलाफ खड़े मत होइए
आनंद दुबे ने कहा, "राजनीति कीजिए, सरकार की आलोचना कीजिए, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन कीजिए, लेकिन देश के खिलाफ खड़े मत होइए।"

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पार्टी छोड़ना उनके लिए बेहद पीड़ादायक फैसला है। पार्टी हमारे लिए मां और घर की तरह होती है। जब कोई व्यक्ति अपना घर छोड़ता है तो दुख होना स्वाभाविक है। मुझे भी बहुत दुख है, लेकिन जहां विचार और दिल नहीं मिलते, वहां आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है।


शिवसेना (यूबीटी) से क्यों खफा हुए आनंद दुबे?
दुबे ने कहा कि उन्होंने 2024 विधानसभा चुनाव और मुंबई महानगरपालिका की राजनीति में पार्टी के लिए पूरी ताकत से काम किया, बावजूद इसके उन्हें अपेक्षित सम्मान और सहयोग नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करने के बाद भी जब उन्होंने इस्तीफे की बात कही तो पार्टी की तरफ से किसी ने मेरा दुख भी नहीं पूछा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed