फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An umbrella maker in Kozhikode is facing hardship due to the pandemic one organisation helping him to sell unmbrella

केरल: 23 साल से बिस्तर पर पड़े हारिस को मिला एनजीओ का सहारा, व्हाट्सएप के जरिए बेच रहे अपने छाते

Sun, 13 Jun 2021 09:41 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 13 Jun 2021 09:41 AM IST
सार

केरल के रहने वाले एक शख्स दुर्घटना का शिकार होने के बाद छाता बेचने लगे लेकिन कोरोना काल में वो काम भी ठप हो गया। अब एक एनजीओ की मदद से हारिस छाता बेच रहे हैं। दुर्घटना की वजह से वो पिछले 23 साल से बिस्तर पर हैं।

विज्ञापन
An umbrella maker in Kozhikode is facing hardship due to the pandemic one organisation helping him to sell unmbrella
कोरोना काल में छाता बेचने पर शख्स हो रही परेशानी - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना काल में कई लोग बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करते नजर आए। ऐसा ही एक मामला केरल के कोझिकोड से आया है, जहां एक शख्स पिछले 23 साल से बिस्तर पर लेटा है। 23 साल पहले पेरम्बरा के रहने वाले हारिस एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसके बाद से वो कभी चल नहीं पाए।

विज्ञापन


अपनी जीविका को देखते हुए हारिस ने छाता बनाने का काम शुरू किया लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण भी वो काम ठीक तरह से नहीं चल रहा था। जिसे देखते हुए एक एनजीओ सामने आया और हारिस की मदद करने लगा। व्हाट्सऐप के जरिए एनजीओ हारिस के बनाए हुए छाते बेच रहा है।
विज्ञापन




हारिस का कहना है कि 23 साल पहले मेरे साथ एक दुर्घटना घटी थी, उसके बाद मैंने छाता बनाना सीखा। पिछले 10 साल से मैं छाता बना रहा हूं और उसे बेच रहा हूं। हालांकि कोरोना काल के दौरान छातों की बिक्री पर रोक लग गई थी लेकिन अब इसे व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए बेचा जा रहा है। हारिस का कहना है कि न्यू लाइफ चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेरी बहुत मदद की है। हारिस ने कहा कि यही एकमात्र मेरी आय का स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed