फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An inter-state drug cartel has been busted in Assam and five peddlers were arrested

Assam: असम में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, दो करोड़ की हेरोइन जब्त

Sun, 01 Oct 2023 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 01 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

असम पुलिस के प्रवक्ता प्रणब ज्योति गोस्वामी ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली थी। इस पर स्पेशल टास्क फोर्स के एडिशनल एसपी कल्याण पाठक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
An inter-state drug cartel has been busted in Assam and five peddlers were arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

असम में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। साथ ही पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से चार मणिपुर के रहने वाले हैं। वहीं, तलाशी के दौरान हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन

इतनी ग्राम हेरोइन बरामद

असम पुलिस के प्रवक्ता प्रणब ज्योति गोस्वामी ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली थी। इस पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एडिशनल एसपी कल्याण पाठक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। मणिपुर से आ रहे एक वाहन को कामरूप जिले के अमीनगांव में रोका गया। तलाशी के दौरान 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

ऐसे गिरफ्तार किया 
उन्होंने बताया कि मौके से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि सप्लायर मणिपुर से फ्लाइट से आ रहा है। इस पर अधिकारियों से संपर्क कर उसे उसके एक साथी के साथ देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच जारी
बता दें, गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में से चार मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक असम के धेमाजी का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आगे जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed