{"_id":"5ebd7a238ebc3e90751712a6","slug":"an-indian-army-soldier-missing-due-to-avalanche-in-north-sikkim","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक अधिकारी और जवान शहीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक अधिकारी और जवान शहीद
Fri, 15 May 2020 12:54 AM IST
श्रीधर मिश्रा
नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 15 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
उत्तर सिक्किम के पहाड़ी लुगनाक ला क्षेत्र में हिमस्खलन के चपेट में आने से भारतीय सेना का एक अधिकारी और जवान शहीद हो गए। इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों की तरफ से दी गई है।
विज्ञापन
सेना के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और जवान सैपर सपला शनमुखा राव ये दोनों ही 17 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "उत्तर सिक्किम में एक बर्फ को निकालने वाली पार्टी अचानक आई बर्फ की चपेट में आ गई। सभी सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा, "सैनिकों में से एक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन