महाराष्ट्र के पालघर में 4.8 तीव्रता का भूकंप, मौसम विभाग ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पालघर में आज सुबह 5:22 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
India Meteorological Department: An earthquake of magnitude 4.8 on the Richter scale hit Palghar, at 5:22 am, today. #Maharashtra
विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 14, 2019
इससे पहले उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में चार बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ तो करीब पांच बजे उखीमठ से रुद्रप्रयाग तक भी तेज झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र चमोली के पास रहा।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। वहीं रुद्रप्रयाग में 2.5 मापी गई। भूकंप का झटका महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।