{"_id":"5ef252b3250c17191837c2a4","slug":"an-earthquake-of-magnitude-3-2-on-richter-scale-struck-70-km-south-south-east-sse-of-champhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता
Wed, 24 Jun 2020 12:36 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम में मंगलवार देर रात 11 बजकर तीन मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र(एनसीएस) के अनुसार रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता थी और भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले के 70 किमी दक्षिण दक्षिण-पूर्व में था।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 3.2 on Richter scale struck 70 km South South-East (SSE) of Champhai, Mizoram at 11:03 pm today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/EMdUHYdAjh
— ANI (@ANI) June 23, 2020विज्ञापन
वहीं इससे पहले सोमवार तड़के 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कों पर कई जगह दरारें आ गईं। राज्य के भूगर्भशास्त्र और खनिज संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से उन्होंने बताया कि भूकंप तड़के चार बज कर दस मिनट पर आया था और उसका केंद्र भारत म्यांमा सीमा पर स्थित चम्फाई जिले के जोखावतार में था। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण चम्फाई जिले में एक चर्च समेत कई भवन और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कई स्थानों पर सड़कों और राजमार्गों पर दरार आ गई।