{"_id":"5eeb856ceb1dff54f946f264","slug":"an-earthquake-hit-south-east-of-champhai-in-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
Thu, 18 Jun 2020 10:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूर्वोत्तर राज्यों में बृहस्पतिवार शाम मध्यम तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता पांच थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय भूगर्भ गतिविधि अध्ययन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का यह झटका रात साढ़े सात बजे 80 किलोमीटर की गहराई में महसूस किया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि भूकंप शिलांग के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के सभी बड़े शहरों में महसूस किया गया।राज्य पुलिस ने बताया कि मेघालय में इस भूकंप के कारण फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, मिजोरम के चंफाई में गुरुवार की शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप शाम 7.29 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। अभी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र चंफाई से दक्षिण-पूर्व की ओर 98 किलोमीटर दूर रहा।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 5.0 on the Richter scale hit 98 km south-east (SE) of Champhai in Mizoram at around 7:29 pm today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) June 18, 2020