झारखंड-कर्नाटक में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.7 रही तीव्रता
देश के दो राज्य शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों से हिल गए। झारखंड के जमशेदपुर में धरती के कंपन से लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन फिर भी लोगों के बीच दहशत देखने को मिली।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (भूकंप विज्ञान) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। सेंटर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6.55 बजे जमशेदपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, शहर में किसी भी तरीके के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
An earthquake with a magnitude of 4.7 on the Richter Scale hit Jamshedpur in Jharkhand today at 06:55 am: National Center for Seismology
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 5, 2020
वहीं, कर्नाटक का हम्पी शहर भी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों से हिल गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (भूकंप विज्ञान) ने बताया कि सुबह 6.55 बजे हम्पी में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में डेढ़ महीने में 10 बार आया भूकंप, भूवैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
An earthquake with a magnitude of 4.0 on the Richter Scale hit Hampi in Karnataka today at 06:55 am: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) June 5, 2020
कब-कब दिल्ली-एनसीआर में हिली धरती
3 जून, 2020 को उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। यह रात 10.42 बजे आया। बताया गया कि इसका केंद्र दक्षिण-पूर्व नोएडा में था।
29 मई, 2020 को दिल्ली और इससे सटे कई इलाके धरती के कंपन से हिल गए। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई।
28 मई, 2020 को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 रही। 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटकों से राजधानी हिल गई।
15 मई, 2020 को राजधानी दिल्ली में लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया। इस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.2 रही।
10 मई, 2020 को दोपहर में करीब 1.45 बजे दिल्ली और इससे सटे इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।
13 अप्रैल, 2020 को दिल्ली में लोग भूकंप के झटकों से हिल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 थी और इसका केंद्र दिल्ली ही रहा।
12 अप्रैल, 2020 को 3.5 तीव्रता वाले भूकंप से राजधानी हिल गई। साथ ही भूकंप के झटके दिल्ली से सटे इलाकों में भी महसूस किए गए।
20 दिसंबर, 2019 को शाम 5.09 बजे दिल्ली-एनसीआर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 रही। हालांकि, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं रही। इसका केंद्र अफगानिस्तान के काबुल में उत्तर-पूर्व में था।
19 नवंबर, 2019 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बिंदु भारत-नेपाल था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई।