{"_id":"67da9fcc8e018561390864f7","slug":"an-11-year-old-girl-playing-holi-in-odisha-was-first-given-alcohol-and-then-harassment-by-two-teenagers-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: ओडिशा में होली खेल रही 11 साल की लड़की को पहले पिलाई शराब, फिर दो किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दरिंदगी: ओडिशा में होली खेल रही 11 साल की लड़की को पहले पिलाई शराब, फिर दो किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Wed, 19 Mar 2025 04:13 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नबरंगपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नबरंगपुर
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 19 Mar 2025 04:13 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक 15 मार्च को उमरकोट पुलिस स्टेशन क्षेत्र की सीमा में लड़की अपने घर के पास होली खेल रही थी। इस दौरान स्थानीय किशोरों ने उसके साथ होली खेली। वे उसके सूनसान जगह पर ले गए और शराब पीने को मजबूर किया। आरोप है कि दोनों किशोरों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ओडिशा में सामूहिक दुष्कर्म
विस्तार
ओडिशा के नबरंगपुर जिले में हाेली पर दो किशोरों ने एक 11 साल की लड़की को पहले शराब पीने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 15 मार्च को उमरकोट पुलिस स्टेशन क्षेत्र की सीमा में लड़की अपने घर के पास होली खेल रही थी। इस दौरान स्थानीय किशोरों ने उसके साथ होली खेली। वे उसके सूनसान जगह पर ले गए और शराब पीने को मजबूर किया। आरोप है कि दोनों किशोरों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लड़की ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने बाद में उमरकोट पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। नबरंगपुर के एसपी मिहिर कुमार पांडा ने बताया, कि हमने लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में 15 और 17 साल की उम्र के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को नबरंगपुर की एक अदालत में पेश किया गया और किशोर गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कहीं बेटी ने पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से काटा, कहीं हिरोइन ने दोस्त के किए 300 टुकड़े
एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद किशोर इलाके से भाग गए और बाद में पुलिस ने उन्हें जिले के एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता और लड़के दोनों शराब के नशे में थे। लड़की कक्षा 7 की छात्रा है और लड़के उसके दूर के रिश्तेदार हैं। उन्होंने बताया कि लड़की की उम्र 11 साल है, जिसकी पुष्टि स्कूल रजिस्टर से की गई है।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने बुधवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नबरंगपुर में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। राज्य में यौन उत्पीड़न आम बात हो गई है। हम राज्य में महिलाओं और लड़कियों पर यौन हमलों की जांच के लिए सदन की समिति के गठन की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: UP: सिर, हाथ और पैर... पति की लाश के 15 टुकड़े, सीमेंट में बुरी तरह धंसे अंग; इसलिए पत्नी ने प्रेमी संग मारा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में 27 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम ने भी घटना की निंदा की और दुष्कर्म की घटनाओं के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन