फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amul dedicates new doodle over India banned Chinese apps quoting tiktok and wechat

टिक टॉक से लेकर वीचैट तक, अमूल ने डूडल में ली चीनी एप्स पर चुटकी

Wed, 01 Jul 2020 08:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Jul 2020 08:01 PM IST
सार

भारत का सबसे प्रसिद्ध डेयरी ब्रांड अमूल केवल अपने दूध के उत्पादों के लिए ही नहीं जाना जाता है। अमूल वर्तमान परिस्थितियों पर अपने शानदार कटाक्षों के लिए भी प्रसिद्ध है। लोगों के बीच अमूल के डूडल खासा पसंद किए जाते हैं। अमूल का हालिया डूडल भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं जिसमें उसने भारत सरकार द्वारा चीन के 59 मोबाइल एप्स प्रतिबंधित करने के फैसले को सराहा है। 

विज्ञापन
Amul dedicates new doodle over India banned Chinese apps quoting tiktok and wechat
अमूल का डूडल - फोटो : twitter.com/Amul_Coop

विस्तार

अमूल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस ताजा डूडल को शेयर किया है। इसमें 'अमूल गर्ल' को एक खुले रेफ्रिजरेटर के पास बटर (मक्खन) का एक पैकेट हाथ में पकड़े दिखाया गया है, जो दूसरे हाथ से उस बटर की ओर इशारा कर रही है। इसके साथ ही उसने प्रसिद्ध चीनी एप टिक टॉक पर तंज कसते हुए STick with this STok लिखा।

विज्ञापन


इसके अलावा एक और प्रतिबंधित चीनी एप 'वीचैट' को लेकर भी अमूल ने चुटकी लिखी है और इस डूडल पर लिखा है, 'वीचैट ओवर टी' (WeChat over Tea) यानी हम चाय पर बातें करते हैं। अमूल का यह डूडल काफी पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं। डूडल के साथ कैप्शन लिखा है, 'अमूल टॉपिकल : नई दिल्ली ने 59 चीनी एप्स प्रतिबंधित किए।' 
विज्ञापन

 

डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर लगाया गया एप्स पर प्रतिबंध

बता दें कि भारत सरकार ने डाटा सुरक्षा का हवाला देते हुए टिक टॉक समेत चीन के 59 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधित एप्स की इस सूची में हेलो और कैम स्कैनर जैसे एप्लीकेशन भी शामिल हैं, जो भारत में काफी लोकप्रिय थे। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बाद से ही टिक टॉक एप को बैन करने की मांग की जा रही थी। यूसी ब्राउजर, शेयर इट जैसे और भी बहुत से चर्चित एप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया। 

इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी चीनी एप्स की एक सूची तैयार कर केंद्र सरकार से उनपर रोक लगाने की अपील की थी। इसके पीछे यह दलील दी गई थी कि चीन भारतीय डाटा हैक कर सकता है। सरकार के मुताबिक चीन के उन 59 मोबाइल एप्स को प्रतिबंधित किया गया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक थे।

चीन के इन एप्स पर भारत सरकार ने लगाई है रोक

टिक टॉक- TikTok, शेयर इट- Shareit, क्वाई- Kwai, यूसी ब्राउजर- UC Browser, बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beutry Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed