फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amul ad in discussion: 'Ghee, sugar in your mouth', Piyush Goyal shared this ad

चर्चा में अमूल विज्ञापन: 'आपके मुंह में घी शक्कर, साथी हाथ बढ़ाना', पीयूष गोयल ने किया यह ऐड साझा

Sat, 10 Jul 2021 06:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Jul 2021 06:20 PM IST
सार

नए सहकारिता मंत्रालय पर गुजरात की प्रसिद्ध दुग्ध उत्पादक कंपनी अमूल ने रोचक विज्ञापन जारी किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे साझा करते हुए आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का विश्वास व्यक्त किया है। 
 

विज्ञापन
Amul ad in discussion: 'Ghee, sugar in your mouth', Piyush Goyal shared this ad
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

मोदी सरकार ने हाल ही में सहकारिता मंत्रालय बनाया है। गृह मंत्री अमित शाह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे लेकर गुजरात की प्रसिद्ध सहकारी दूध कंपनी अमूल ने रोचक ऐड बनाया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस ऐड को शेयर किया है।

विज्ञापन


देश के अनेक प्रमुख अखबारों में अमूल का यह ऐड शनिवार को प्रकाशित हुआ। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरदबल से एक दिन पहले मोदी सरकार ने 'मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन' (सहकारिता मंत्रालय) का गठन किया था। इसका प्रभार गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा गया है। 
विज्ञापन


'सहकार से समृद्धि' के मंत्र को साकार करने के लिए मोदी सरकार ने नया मंत्रालय बनाया है। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में की थी। नया मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा मुहैया कराएगा। यह सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचने में मदद करेगा। इसके जरिये सहकारी समितियां लोगों से गहराई से जुड़ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मंत्रालय सहकारी समितियों के लिए 'व्यापार सुगमता' यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की प्रक्रियाओं को आसान बनाएगा। साथ ही बहुराज्यीय सहकारी संस्थाओं के विकास का काम करेगा। इसके जरिए डेयरी फार्मिंग, खेती, बैंकिंग, चीनी मिल का आदि उपक्रम किए जा सकते हैं। अमूल इसका बड़ा उदाहरण है। 


अमूल के विज्ञापन में यह कहा गया है
अमूल के विज्ञापन में अमित शाह को किसान और 'अमूल गर्ल' के साथ दिखाया गया है। साथ ही लिखा है 'आपके मुंह में घी शक्कर! साथी हाथ बढ़ाना।' केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे साझा करते हुए लिखा, 'सहकार से होगा साकार, विकसित देश, आत्मनिर्भर समाज।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed