{"_id":"5b028cdc4f1c1bd0408b6e69","slug":"amu-student-president-attacks-on-home-minister-rajnath-singh-s-statement-on-jinnah-portrait","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री ने जिन्ना की तस्वीर पर दिया था ऐसा बयान, एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गृह मंत्री ने जिन्ना की तस्वीर पर दिया था ऐसा बयान, एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने किया पलटवार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Updated Mon, 21 May 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर पैदा हुए विवाद में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के इस बयान पर कि एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हट गई है, अब कोई विवाद नहीं है को कटघरे में खड़ा करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा है कि गृहमंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। वह इसे लेकर रविवार को दिल्ली में गृहमंत्री से मुलाकात करने भी गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। वह उन्हें सच्चाई बताने गए थे कि तस्वीर जहां थी, वहीं लगी हुई है। फिर ऐसा बयान क्यों दिया गया है।
विज्ञापन
मशकूर अहमद उस्मानी ने जारी बयान में कहा है कि उन्हें टीवी चैनल से यह सूचना फोन पर दी गई कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उनके शो में तस्वीर हटने संबंधी बयान दिया है। आपकी इस पर क्या प्रतिक्रिया है। इस बयान पर उन्होंने साफ इंकार किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह रविवार को दिल्ली में गृहमंत्री से मिलने भी गए। मगर काफी प्रयास के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी। मशकूर का कहना है कि जिन्ना की तस्वीर अपनी जगह लगी है। अब गृह मंत्री ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान क्यों दे रहे हैं? यह वही बता सकते हैं।