फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa

Amrit Bharat Trains: बिहार देश में सबसे आगे... यहां अमृत भारत ट्रेन के सर्वाधिक प्रारंभिक स्टेशन; जानिए सबकुछ

Sun, 20 Jul 2025 08:14 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 20 Jul 2025 08:14 AM IST
सार

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के एलान से पहले प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ भारतीय रेलवे की प्रीमियम सेवा- अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। खास बात ये है कि अमृत भारत ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशनों की संख्या देश में सबसे अधिक बिहार में ही है। इस कारण प्रदेश खास बन चुका है। आने वाले समय में इन पांच स्टेशनों से जुड़ने वाले किन शहरों को विशेष लाभ मिलेगा, जानिए

विज्ञापन
Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa
बिहार से इन पांच राज्यों को जोड़ेगी अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार से पांच अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत होने को प्रदेश के लिए बेहद खास माना जा रहा है। पांच शहरों को महानगरों से जोड़ने वाले इन ट्रेनों के आरंभिक स्टेशन पटना, सहरसा, भागलपुर, दरभंगा और मोतिहारी में हैं। सरकार का कहना है कि इन ट्रेनों की शुरुआत होने से गरीब वर्ग को बेहतर यात्रा सुविधाओं की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई
बिहार से सबसे अधिक अमृत भारत ट्रेनें चलने की शुरुआत
रेल मंत्रालय का कहना है कि अमृत भारत ट्रेनें विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। बिहार अब देश का इकलौता ऐसा राज्य बन गया है जहां से सबसे अधिक अमृत भारत ट्रेनें चलने की शुरुआत होगी। यानी फिलहाल किसी भी एक राज्य में अभी तक पांच रेलवे स्टेशन नहीं हैं, जहां से अमृत भारत ट्रेनों के चलने की शुरुआत होगी। कई लोग इसे आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई
अब बिहार के इन शहरों से महानगरों तक की यात्रा सुगम बनेगी
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी की यात्रा के दौरान शुक्रवार 18 जुलाई को अमृत भारत ट्रेनों की सौगात दी। इन चार नई गैर-एसी ट्रेनों की शुरुआत की घोषणा के बाद अब पटना से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, दरभंगा से उत्तर प्रदेश, भागलपुर से पश्चिम बंगाल और सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक की यात्रा सुगम हो जाएगी। इस नई शुरुआत के बाद बिहार से चलने वाली अमृत भारत ट्रेनों की कुल संख्या पांच हो गई है, जो बिहार को खास बनाता है।
विज्ञापन

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई
रेलवे का दावा- अब नई ट्रेनों में सुरक्षा के और बेहतर बंदोबस्त किए
18 मई को मिली सौगात से पहले बिहार में दो अमृत भारत ट्रेनें चल रही थीं। पहली ट्रेन की शुरुआत दरभंगा और आनंद विहार (नई दिल्ली) के बीच 2023 में शुरू हुई थी। दूसरी अमृत भारत ट्रेन सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 24 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये नई ट्रेनें पहले की तुलना में अपग्रेडेड हैं। इनमें यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के भी बेहतर उपाय किए गए हैं।

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई
बिहार से संचालित अमृत भारत ट्रेनों का विवरण:
  • राजेन्द्र नगर (पटना) – नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन: यह ट्रेन लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी 17.5 घंटे में तय करेगी और स्लीपर श्रेणी में पूरे सफर का किराया ₹560 रखा गया है। इसकी नियमित सेवा 31 जुलाई से शुरू होगी।

  • बापूधाम मोतीहारी – आनंद विहार (नई दिल्ली): यह ट्रेन भी लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। स्लीपर श्रेणी का किराया ₹555 है। इसकी नियमित सेवा की तारीख अलग से घोषित की जाएगी।

  • दरभंगा – गोमती नगर (उत्तर प्रदेश): यह ट्रेन 26 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी। स्लीपर श्रेणी का किराया ₹415 रखा गया है।

  • भागलपुर से उद्घाटन हुआ: यह ट्रेन मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल) से गोमती नगर के बीच सप्ताह में एक बार चलेगी। हालांकि इसका अधिकांश मार्ग बिहार से होकर गुजरता है, इसलिए राज्य को इसका अधिक लाभ मिलेगा। इसकी नियमित सेवा 24 जुलाई से शुरू होगी।

  • सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच: 24 अप्रैल 2025 को मुंबई से हुई संचालन की शुरुआत।

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई
इन अमृत भारत ट्रेनों में क्या है खास? सीधा रेलवे से जानिए
बिहार को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली अमृत भारत ट्रेनों को लेकर रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किमी/घंटा है। पहली बार गैर-एसी ट्रेनों में इतनी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसका मकसद यात्रियों को स्मार्ट ट्रेनें, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देने है। ट्रेन की डिजाइन पर दिलीप कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल और बोतल होल्डर, तेज मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सीटें, अंधेरे में चमकने वाली फ्लोर स्ट्रिप्स जैसी सुविधाएं हैं। साथ ही, एयर स्प्रिंग बॉडी, दिव्यांगजनों के अनुकूल आधुनिक टॉयलेट, इलेक्ट्रोप्न्युमैटिक फ्लश, ऑटोमैटिक साबुन डिस्पेंसर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa
लखनऊ से चलने वाली अमृत भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
आम लोगों को प्रीमियम सुविधाओं के साथ सुरक्षा का वादा
अमृत भारत ट्रेनों में सुरक्षा के लिहाज से सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, ईपी ब्रेक सिस्टम, फायर डिटेक्शन, सील्ड गैंगवे, टॉक बैक यूनिट और वैक्यूम इवैक्यूएशन सिस्टम जैसे अत्याधुनिक फीचर्स हैं। रेलवे मंत्रालय का कहना है कि देशभर में इन सेवाओं का विस्तार करने की योजना है और आने वाले समय में 100 और अमृत भारत रेक तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed