फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amitabh Bachchan and Devendra Fadnavis take part in Clean India Mission & broom

अमिताभ बच्चन और फडणवीस ने लगाई झाड़ू

Sun, 04 Sep 2016 12:27 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Sun, 04 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Devendra Fadnavis take part in Clean India Mission & broom

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार को झाड़ू लगाई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ‘महा क्लीनाथन’ का आयोजन किया गया था। अमिताभ इस अभियान के अंबेसडर हैं। जेजे अस्पताल के बाहर कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ फडणवीस और बच्चन भी झाड़ू लेकर उतरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्तूबर तक महाराष्ट्र के 50 शहर स्वच्छ हो जाएंगे। अब राज्य में 7000 गांव खुले में शौच मुक्त हैं। 

विज्ञापन


शौचालयों के निर्माण में जनता की भागीदारी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस मामले में लोगों को भागीदार नहीं बनाया जाएगा तो शौचालय निर्माण का मकसद पूरा नहीं होगा और ये स्टोर बनकर रह जाएंगे। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने कहा- अगर आप किसी को गंदगी करते देखें तो जाकर उसे रोकें। उन्हें बताएं कि वे क्या गलत कर रहे हैं। अगर आप बार-बार टोकेंगे तो लोग जरूर बदलेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed