{"_id":"57cb1c714f1c1b3d782cd688","slug":"amitabh-bachchan-and-devendra-fadnavis-take-part-in-clean-india-mission-broom","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन और फडणवीस ने लगाई झाड़ू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमिताभ बच्चन और फडणवीस ने लगाई झाड़ू
एजेंसी/ मुंबई
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार को झाड़ू लगाई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ‘महा क्लीनाथन’ का आयोजन किया गया था। अमिताभ इस अभियान के अंबेसडर हैं। जेजे अस्पताल के बाहर कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ फडणवीस और बच्चन भी झाड़ू लेकर उतरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्तूबर तक महाराष्ट्र के 50 शहर स्वच्छ हो जाएंगे। अब राज्य में 7000 गांव खुले में शौच मुक्त हैं।
विज्ञापन
शौचालयों के निर्माण में जनता की भागीदारी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस मामले में लोगों को भागीदार नहीं बनाया जाएगा तो शौचालय निर्माण का मकसद पूरा नहीं होगा और ये स्टोर बनकर रह जाएंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने कहा- अगर आप किसी को गंदगी करते देखें तो जाकर उसे रोकें। उन्हें बताएं कि वे क्या गलत कर रहे हैं। अगर आप बार-बार टोकेंगे तो लोग जरूर बदलेगें।
विज्ञापन