{"_id":"63021f7b986cbe0329389ac5","slug":"amit-shah-telangana-sikandarabad-trs-kcr-vs-home-minister-m-satyanarayana-residence-sri-ujjaini-mahakal-matha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: अमित शाह बोले- केसीआर एंड कंपनी वादा खिलाफी करने वाली टीम, अगली बार यहां भाजपा की सरकार बनेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: अमित शाह बोले- केसीआर एंड कंपनी वादा खिलाफी करने वाली टीम, अगली बार यहां भाजपा की सरकार बनेगी
Mon, 22 Aug 2022 05:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:16 AM IST
सार
शाह ने मुनुगोड़े में एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केसीआर मजलिस के डर से तेलंगाना विमोचन दिन नहीं मनाते। मैं बताना चाहता हूं कि अगले चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री आने वाला है और भाजपा का मुख्यमंत्री आने के बाद हर सितंबर में यहां पर तेलंगाना विमोचन दिन मनाने का कार्यक्रम भाजपा करने वाली है।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तेलंगाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिकंदराबाद के उज्जैनी महाकाली देवस्थानम में पूजा की। इसके बाद शाह ने मुनुगोड़े में एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केसीआर मजलिस के डर से तेलंगाना विमोचन दिन नहीं मनाते। मैं बताना चाहता हूं कि अगले चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री आने वाला है और भाजपा का मुख्यमंत्री आने के बाद हर सितंबर में यहां पर तेलंगाना विमोचन दिन मनाने का कार्यक्रम भाजपा करने वाली है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक के. राजगोपाल रेड्डी के इस्तीफे के बाद मुनुगोड़े में उपचुनाव होना है। बताया जा रहा है कि शाह पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के पोते और अभिनेता जूनियर एनटीआर से भी मिल सकते हैं। राज्य के विभाजन से पहले 2009 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में जूनियर एनटीआर ने तेलुगू देशम पार्टी के लिए प्रचार किया था। बाद में उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
अमित शाह ने कहा कि केसीआर एंड कंपनी वादा खिलाफी करने वाली कंपनी है। उन्होंने वादा किया था कि तेलंगाना के हर बेरोजगार युवा को 3,000 रुपये देंगे। वे हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण करेंगे। नलगोंडा में बना है क्या? 2014 से शिक्षा में भर्तियां बंद हैं, भर्तियां अगर चालू हैं तो केसीआर के परिवार में चालू है, बाकी कहीं भर्ती नहीं होती है।
विज्ञापन
शाह ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव की सरकार किसान और दलित विरोधी है। वह नरेंद्र मोदी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से जनता को दूर रखने का पाप कर रही है। केंद्र की ओर से दो लाख करोड़ रुपये दिए जाने के बावजूद तेलंगाना कर्ज के जाल में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर अगले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा सरकार बनाती है, तो किसानों से धान के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करेगी।
शाह ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगर मुनुगोडे उप चुनाव में संभावित भाजपा प्रत्याशी राजगोपाल रेड्डी जीतते हैं और अगले विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा जीतती है तो तेलंगाना भी देश के अन्य किसी राज्य की तरह विकसित होगा। विधायक पद से इस्तीफा देने वाले मुनुगोडे से निवर्तमान विधायक के राजगोपाल रेड्डी ने इस जनसभा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
रामोजी राव से मुलाकात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी का दौरा किया और संस्थापक रामोजी राव से मुलाकात की।
भाजपा कार्यकर्ता के घर गए शाह
इससे पहले शाह ने सिकंदराबाद में ही भाजपा कार्यकर्ता एम. सत्यनारायण से मुलाकात की। वे उनके आवास पहुंचे और बातचीत की।
आंध्र प्रदेश में चल रहा माफिया राज : अनुराग
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को आंध्र प्रदेश की वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया राज चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से माफिया पर कार्रवाई करने की मांग की। ठाकुर ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया तो लोग उनके खिलाफ खड़ेे सकते हैं।
विजयवाड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश शराब से जुड़े एक घोटाले का गवाह है जो दिल्ली के शराब घोटाले से भी बड़ा है। ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के शराब घोटाले कासरगना वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहयोगी। एजेंसी