फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah targeted UPA in his rally, says huge corruption during congress govt

कांग्रेस राज में आकाश से पाताल तक घोटाला: अमित शाह

Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती/वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती/वाराणसी Updated Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah targeted UPA in his rally, says huge corruption during congress govt
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में संकल्प-2017 को पूरा करने निकले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बस्ती की धरती से चुनावी शंखनाद किया। यहां पर उन्होंने कहा कि गोरक्षप्रांत की 62 विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा की ही बनेगी। इसके बाद वह वाराणसी के दौरे पर भी गए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के साथ साथ कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने राज्य सरकार पर गुंडाराज का आरोप लगाते हुए इसे जड़ से उखाड़ने की बात कही। शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस राज में आकाश से लेकर पाताल तक घोटाला हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने सपा और बसपा को यूपीए सरकार के 10 साल में पाप का भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट और गुंडाराज को उखाड़ फेंकें। शुक्रवार को निर्धारित समय से करीब आधा घंटे देरी से पहुंचे अमित शाह ने गोरक्षप्रांत की धरती को नमन किया। कहा कि महर्षि वशिष्ट, गोरक्षनाथ पीठ और संतकबीर ने परिवर्तन के लिए इस धरती को चुना। प्रदेश में सरकार परिवर्तन पूर्वांचल की जनता करेगी। गोरखपुर में खाद कारखाना फिर शुरू होगा। इसके लिए 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आ रहे हैं।
विज्ञापन


एम्स की जगह प्रदेश सरकार ने नहीं दी लेकिन हम जगह तलाश लेंगे। किसी गरीब को मरने नहीं देंगे क्योंकि हम जनता की सेवा करने आए हैं। पूर्वांचल ही नहीं प्रदेश की बंद चीनी मिलों को भी चलाया जाएगा। बस भाजपा को प्रदेश में एक बार मौका दीजिए। बदले में देश का नंबर एक प्रदेश बनाकर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूल गए राम मंदिर का नाम

Amit Shah targeted UPA in his rally, says huge corruption during congress govt
शाह के कार्यक्रम में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला

 पार्टी के फायरब्रांड सांसद गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए भाजपा को जरूरी बातया। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी सपा मुखिया मुलायम पर तंज कसते हूए सपा को सैफई परिवार बताते हुए इनके लूट से बचाने के लिए इन्हें सैफई वापस भेजने की बात कही।

लेकिन रामजन्म भूमि अयोध्या से महज 62 किमी दूर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में किसी ने भी राम मंदिर के निर्माण का नाम तक नहीं लिया। जबकि राम और राम मंदिर के दम पर ही उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करने का भाजपा का सपना है। हां कार्यक्रम स्थल पर जरूर जयश्रीराम के नारों की गूंज रही।

गोरक्ष प्रांत के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में इस बात की चर्चा थी कि अमित शाह अपने संबोधन में राम मंदिर निर्माण और विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे का जिक्र जरूर करेंगे। इन दोनों ही सवालों पर राष्ट्रीय अघ्यक्ष सहित पार्टी के बड़े नेताओं की चुप्पी अचरज भरी रही।

पंडाल से सीएम के लिए आदित्यनाथ के पक्ष में खूब नारे लगे। शाह ने भी आदित्यनाथ के तारीफों के पुल बांधे लेकिन इससे आगे कुछ नहीं बोले। अमित शाह ने गोरक्ष प्रांत के कुल 62 विधानसभा क्षेत्रों में से अधिकतम सीटें जिताने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed