फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Targeted congress says Sardar Patel deprived of Bharat Ratna for long time

Run for Unity: 'लौहपुरुष के योगदान को मिटाने की हुई कोशिश'; शाह ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर किया करारा वार

Tue, 29 Oct 2024 03:41 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 29 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

केंद्र की मोदी सरकार 2014 से हर साल 31 अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रही है। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्तूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाद में हुआ था।

विज्ञापन
Amit Shah Targeted congress says Sardar Patel deprived of Bharat Ratna for long time
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर आज मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में  रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौड़ को हरी झंड़ी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने बिना नाम लिए देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में सरदार वल्लभभाई पटेल के महान योगदान को मिटाने और कमजोर करने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, उन्हें लंबे समय तक भारत रत्न से वंचित रखा गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे) ने केवड़िया में पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की और उन्हें उचित सम्मान दिया। 

विज्ञापन

उन्होंने, सरदार पटेल की जयंती से पहले ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह आयोजन आमतौर पर पटेल की जयंती यानी 31 अक्तूबर को किया जाता है, लेकिन इस साल उस दिन दिवाली होने की वजह से इसे दो दिन पहले आयोजित किया गया। आज धनतेरस है और हम इस शुभ अवसर पर दौड़ का आयोजन कर रहे हैं। गृह मंत्री ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि सरकार देश में उनके महान योगदान का सम्मान करने के लिए 2024 से 2026 तक दो साल के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाएगी।
विज्ञापन


पटेल की दूरदर्शिता और सूझबूझ से 550 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय हुआ
शाह ने कहा, यह देश के प्रथम गृह मंत्री की दूरदर्शिता तथा सूझबूझ के कारण ही संभव हो सका कि 550 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय हुआ और देश एकीकृत हुआ। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के प्रयासों से ही लक्षद्वीप, जूनागढ़, हैदराबाद और अन्य सभी रियासतों का भारत में विलय हुआ। सरदार पटेल को 1950 में उनके निधन के 41 वर्ष बाद 1991 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देशवासी अब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट
शाह ने कहा कि देश के लोग अब एकजुट हैं और उन्होंने 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा, वर्ष 2047 तक भारत सभी मापदंडों पर दुनिया का अग्रणी देश होगा। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में सरदार साहब के दृष्टिकोण, विचार व संदेश को मूर्त रूप देने का काम किया।


गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार 2014 से हर साल 31 अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रही है। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्तूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाद में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed